एक्सप्लोरर

Coronavirus Live Updates: यमुना एक्सप्रेस-वे बंद करने का फैसला, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को मिलेगी छूट

coronavirus live updates Delhi Police says Curfew in entire Delhi Coronavirus Live Updates: यमुना एक्सप्रेस-वे बंद करने का फैसला, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को मिलेगी छूट

Background

नई दिल्ली: कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है. देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है. कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. देश में कोरोना के मामलों की संख्या 396 हो गयी है, वहीं 7 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार, दिल्ली,गुजरात, पंजाब और कर्नाटक में एक एक मौत जबकि महाराष्ट्र में इस वायरस से दो लोगों की जान जा चुकी है.

 

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मृत्यु हुई है. अधिकारियों ने कहा कि अंतर राज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है. इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाओं को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है.

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर 23 मार्च यानि आज सुबह 6 बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी. उन्होंने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को आधी रात 12 बजे तक चलेगा. केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

 

कोरोना के ख़तरे के मद्देनज़र देशव्यापी बन्दी को देखते हुए अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संसद का मौजूदा बजट सत्र भी जल्दी खत्म हो जाएगा. प्रधानमंत्री ने तो यह कहते हुए संसद सत्र को पहले खत्म करने से इनकार किया था कि इससे देश में घबराहट हो सकती है लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार संसद का सत्र जल्दी ही खत्म करने पर विचार कर सकती है. आज जब संसद सत्र की कार्यवाही फिर शुरू होगी तो संसद में टीएमसी, एनसीपी और समाजवादी पार्टी के सांसद मौजूद नहीं रहेंगे. इन तीनों पार्टियों ने अपने सांसदों से संसद नहीं जाने को कहा है.

22:55 PM (IST)  •  23 Mar 2020

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज रात बारह बजे से पूरी तरह से आवाजाही बंद हो जाएगी. सिर्फ जरूरी सेवाएं, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोग आ जा सकेंगे. बढ़ते कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा. पुलिस प्रशासन ने आज धारा 144 का उल्लंघन करने पर सख्ती दिखाते हुए लगभग 2000 लोगों का पर जुर्माना और चलन किया है.
22:32 PM (IST)  •  23 Mar 2020

राज्य के सात जिलों में बंद की घोषणा करने के एक दिन बाद हरियाणा सरकार ने सोमवार को कोरोना वायरस रोधी उपायों को राज्य के बाकी 15 जिलों में भी लागू करने की घोषणा की और यहां भी बंद (लॉकडाउन) लागू कर दिया. यह बंद आज आधी रात से प्रभावी होगा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने “डिजिटल” संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “हमने रोकथाम से जुड़े उपायों के तहत सात जिलों में बंद का आदेश दिया था. हमने अब फैसला किया है कि इनके अलावा बाकी 15 जिलों में भी 24 मार्च से यह प्रभावी होगा.”
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget