एक्सप्लोरर

जानिए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कितनी तैयार है देश की राजधानी दिल्ली?

दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की डायरेक्टर प्रो. डॉ सुनीला गर्ग के मुताबिक दिल्ली में लगभग 609 कोल्ड चेन पॉइंट्स को चिन्हित किया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना की वैक्सीन को लेकर पूरे देश मे तैयारियां चल रही हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिये स्वास्थकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है, जिसमें लगभग 1 लाख 80 हज़ार स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जायेगी. इन 1 लाख 80 हज़ार लोगों में से करीब 1 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी सरकारी सेक्टर के हैं और करीब 80 हज़ार स्वास्थ्यकर्मी प्राइवेट सेक्टर के हैं. जानकारी के मुताबिक वैक्सीनेशन के लिए राज्य के जो मुख्य स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, उनको मेन ट्रेनिंग केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी है.

दिल्ली में लगभग 609 कोल्ड चेन पॉइंट्स किए गए चिन्हित दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की डायरेक्टर प्रो. डॉ सुनीला गर्ग के मुताबिक दिल्ली में लगभग 609 कोल्ड चेन पॉइंट्स को चिन्हित किया गया है. ये कोल्ड चेन पॉइंट्स बड़े अस्पतालों जैसे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लोकनायक अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल, बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, जीटीबी अस्पताल से लेकर अर्बन पब्लिक हेल्थ सेंटर और मोहल्ला क्लीनिक तक में उपलब्ध रहेंगे. यानी बड़े अस्पतालों से लेकर दूरदराज के इलाकों तक कोल्ड स्टोरेज फैसिलिटी की सुविधा रहेगी.

वैक्सीन के स्टोरेज के लिये कोल्ड चैन फैसिलिटी में डीप फ्रीज़र, रेफ्रिजरेटर, वॉकिंग कूलर, वैक्सीन कैरियर, थर्माकोल कैरियर जैसे इक्विपमेंट की जरूरत होती है. सरकार की ओर से इन सुविधाओं की संख्या का अंदाजा पहले ही लगाया गया है और इनको पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है. सरकार के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में ये सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

इसके साथ ही वैक्सीनेशन के क्रियान्वयन के लिए राजधानी में लगभग 3,500 स्वास्थ्य कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है. जिनमें से 1,800 कर्मचारी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर तैनात रहेंगे. हर कोल्ड स्टोरेज फैसिलिटी पर 2 इनोक्युलेटर्स यानी टीका लगाने वाले लोग होंगे. इन 3,500 स्वास्थ्य कर्मियों में से 600 के करीब स्वास्थ्यकर्मी प्राइवेट सेक्टर से हैं और 200 के करीब ऐसे हैं, जो कैंटोनमेंट हॉस्पिटल और रेलवे हॉस्पिटल से आते हैं. इसके अलावा 600 मेडिकल ऑफिसर को कोल्ड चेन पॉइंट्स की मॉनिटरिंग के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा.

स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग के लिए बनाया गया है व्यापक ट्रेनिंग प्लान स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग को लेकर डॉ सुनीला गर्ग ने बताया कि दिल्ली में स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग के लिए एक व्यापक ट्रेनिंग प्लान बनाया गया है. इसमें उनको कोविड-19 वैक्सीन के विषय में बताया जाएगा कि ये वैक्सीन क्या है, किस तरीके की है और किस तरीके से इसे दिया जाना है. इसके साथ ही न सिर्फ ये बताया जाएगा कि वैक्सीन को सुरक्षित तरीके कैसे दिया जाना है, बल्कि अगर कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो उनको किस तरह से रिकॉर्ड करना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग में सभी कर्मचारियों को 'CoWin सॉफ्टवेयर' के बारे में भी बताया जाएगा कि कोविड से कैसे जीतना है.

डॉ गर्ग के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसके विषय में जानकारी और उसका उपयोग स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान बताया जाएगा. साथ ही साथ जो भी वैक्सीन दी जाएगी उसकी ना सिर्फ मॉनिटरिंग और मूल्यांकन किया जाएगा, बल्कि इससे जुड़ी जो भी भ्रांतियां हैं, उसके विषय में भी ट्रेनिंग के दौरान चर्चा की जाएगी. मॉनिटरिंग और मूल्यांकन के बारे में सभी को गहन जानकारी दी जाएगी, ताकि वह अच्छी तरीके से इसको समझ सकें. वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिये स्वास्थ्य विभाग के अलावा अलग-अलग मंत्रालयों, नगर निगमों, पंचायती राज, अर्बन मिनिस्टर बॉडी और अन्य विभागों से को-ऑर्डिनेट किया जायेगा.

डॉ सुनीला गर्ग के मुताबिक इम्यूनाइजेशन विभाग से जुड़े हुए सभी वरिष्ठ ऑफिसर्स और इम्यूनाइजेशन टेक्निकल सपोर्ट से जुड़े जितने भी सीनियर ऑफिसर्स और मुख्य व्यक्ति हैं, उनकी ट्रेनिंग केंद्र सरकार द्वारा की जा चुकी है. इन सब लोगों ने मिलकर दिल्ली के लिए ट्रेनिंग का एक व्यापक प्लान बनाया है, जिसके अंतर्गत दिल्ली में जो भी इम्यूनाइजेशन से जुड़े हुए स्वास्थ्य कर्मी और मेडिकल ऑफिसर हैं उन सब की ट्रेनिंग की जाएगी. यह 1 दिन की ट्रेनिंग होगी जो 14 दिसंबर से दिल्ली में शुरू होगी.

दिल्ली में वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा है कि दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए दो लाख से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जायेगी. उसके बाद बुजुर्ग और फिर पूरी दिल्ली को वैक्सीन दी जायेगी. अगर दिल्ली की पूरी जनता के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी तो कुछ ही हफ्तों में पूरी जनता को वैक्सीन लगाने के लिए दिल्ली सरकार समर्थ है.

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, बीजेपी ने कहा- EC से ममता सरकार के खिलाफ शिकायत करेंगे 

सीएम योगी ने कही बड़ी बात, बोले- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को दी जा रही है चुनौती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget