एक्सप्लोरर

PM Modi Meeting: कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, तैयारियों की हुई समीक्षा

Coronavirus: दुनिया के साथ साथ देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बीएफ.7 के मामले सामने आए हैं. इसको लेकर एक बार फिर दहशत फैल गई है.

PM Modi Meeting On Coronavirus: दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है. देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 के सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है. इसको लेकर केंद्र सरकार सतर्क है. महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग बुलाई. यह बैठक करीब एक घंटे चली.

पीएम मोदी के साथ बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के अधिकारी, सिविल एविएशन के अधिकारी, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य मौजूद रहे. बैठक में मौजूदा तैयारियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई.  

विदेश आने वाले यात्रियों पर खास नजर

केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं. देश भर के हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है. केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सोशल दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के नमूने INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार अलर्ट है. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट सामने आने के बाद इसके खतरे को वक्त रहते रोकने के लिए सरकार प्रयास में जुट गई है. इसे लेकर जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं. वहीं, राज्यों की सरकारें भी काफी सतर्क दिख रही हैं. गौरतलब है कि गुजरात और ओडिशा में अक्टूबर-नवंबर में ओमिक्रोन के बीएफ.7 और बीएफ.12 वैरिएंट से संक्रमित  चार मरीज सामने आए थे.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: ओमिक्रोन के वेरिएंट BF-7 को लेकर बढ़ी टेंशन, इन प्वाइंट्स में जानिए क्या है भारत की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget