एक्सप्लोरर

Omicron in India: ओमिक्रोन के खतरे के बीच विदेश से आए 100 से ज्यादा लोग महाराष्ट्र में हुए लापता, फोन बंद कर हुए गायब

Omicron in India: ओमिक्रोन के खतरे को भांपते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रिस्क देशों से यात्रा करके भारत आने वाले लोगों को सात दिन के होम क्वारन्टीन में रहने का नियम बनाया है.

Omicron in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. कल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो ओर लोग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हो गई है. ओमिक्रोन के खतरे के बीच बड़ी जानकारी मिल रही है. पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश से महाराष्ट्र पहुंचे करीब 100 यात्री गायब हो गए हैं. प्रशासन अब इन लोगों की जानकारी जुटा रहा है. 

295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं

कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (KDMC) के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं है. विजय सूर्यवंशी बताया कि इन लोगों में से कुछ का मोबाइल फोन बंद जा रहा है. इतना ही नहीं विदेश से आए जिन यात्रियों ने अपना पता दिया था, वहां अब ताला लगा हुआ है.

बता दें कि ओमिक्रोन के खतरे को भांपते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रिस्क देशों से यात्रा करके भारत आने वाले लोगों को सात दिन के होम क्वारन्टीन में रहने का नियम बनाया है. ऐसे लोगों का सात दिन के बाद फिर से कोरोना टेस्ट होता है.

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हुई

सोमवार को मुंबई में दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई. दोनों ही 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद ओमिक्रोन है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को पुणे के NIV में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है. देशभर में अब तक 23 लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccination: देश की 85% आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज, मनसुख मंडाविया बोले- कोरोना के खिलाफ मजबूती से बढ़ रहा भारत

Putin's India Visit: व्लादिमीर पुतिन के दौरे में 28 समझौतों पर लगी मुहर, जानें 2+2 मीटिंग की सब बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget