एक्सप्लोरर

Coronavirus India LIVE: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में सिर्फ कुछ दिन की वैक्सीन बची, देशव्यापी है ये समस्या

Coronavirus India Live Updates: राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में हल्की कमी देखी गई. हालांकि कर्नाटक, बिहार, बंगाल, यूपी समेत कई राज्यों में कोरोना कहर ढा रहा है. महाराष्ट्र में भी पिछले 24 घंटों में 37 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अब तक 44 लाख 69 हजार 425 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं.

Key Events
Coronavirus India LIVE Updates Cases Today Delhi Maharashtra Karnataka Lockdown Oxygen Shortage Vaccination Slots Booking 11 May Coronavirus India LIVE: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में सिर्फ कुछ दिन की वैक्सीन बची, देशव्यापी है ये समस्या
up_coronavirus

Background

भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से हर दिन हजारों लोग दम तोड़ रहे हैं और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं. अगर पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो देश में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 29 हजार 942 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 3876 मरीजों की मौत हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 2 लाख 49 हजार 992 लोगों ने कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है. बीते 24 घंटे में 3 लाख 56 हजार 082 मरीजों ने कोरोना को हराया है. अब तक देश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 27 हजार 304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

इन राज्यों के हालात खराब
बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण भयानक कहर ढा रहा है. कर्नाटक, बिहार, बंगाल, यूपी समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो रही है. इन राज्यों में मरीजों को बेड और आक्सीजन के संकट से भी जूझना पड़ रहा है.

दिल्ली में ये है हाल
दिल्ली में बीते दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन 12 हजार के करीब नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं. हालांकि इस बीच राहत की खबर ये है कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी के पास पहुंच गया है. कई दिनों के बाद ये 20 फीसदी से नीचे आया है. लेकिन दिल्ली में 80 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं.

इतने लोगों को लगी वैक्सीन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए देशभर में 16 जनवरी से कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी है. अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 5,18,479 लाभार्थियों को सोमवार को पहली खुराक मिली, जिससे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीका लगवाने वाले इस श्रेणी के लोगों की संख्या बढ़कर 25,52,843 हो गई. मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 115वें दिन (10 मई, 2021) को कुल 24,30,017 टीके लगाए गए, जिनमें 10,47,092 पहली खुराक और 13,82,925 दूसरी खुराक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus Cases in India: बीते 24 घंटे में 3.29 लाख नए केस आए, 3876 मरीजों ने गंवाई जान

Army COVID-19 Hospital: थलसेना की पश्चिमी कमांड ने तीन नए अस्पताल किए देश को समर्पित, कोविड संकट में मिलेगी बड़ी मदद

14:24 PM (IST)  •  11 May 2021

विदेशी वैक्सीन की मंजूरी की मांग

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-V के 6 करोड़ डोज के लिए हमने रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट अथॉरिटी को मेल किया है. केंद्र से मांग है कि सिर्फ इस पर निर्भर न रहें, दुनिया की अन्य वैक्सीन को मंजूरी दें और राज्यों को अधिकार दें कि वो ग्लोबल टेंडर से इसे खरीद सकें.

13:40 PM (IST)  •  11 May 2021

यूपी में बना 255 बेड का कोविड अस्पताल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां 255 बेड का कोविड अस्पताल बनकर तैयार हुआ है. उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोविड 19 से संबंधित मामलों का नियंत्रण करने में जितनी तत्परता दिखाई है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget