एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases: इस साल एक दिन में रिकॉर्ड 26291 नए केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 118 लोगों की मौत

COVID-19 Cases in India: देश में अबतक एक लाख 58 हजार 725 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर दो लाख 19 हजार 262 हो गई है.महाराष्ट्र, पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने उन राज्यों से भी एहतियात बरतने को कहा है जहां अभी तक स्थिति नियंत्रण में है.

Coronavirus Cases Today: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले अब बढ़ते ही जा रहे हैं. आज देश मे एक दिन में इस साल रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 26 हजार 291 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं इस महामारी से कल 118 लोगों की मौत हो गई. कल 25 हजार 320 मामले सामने आए थे. देश में अबतक दो करोड़ 99 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 58 हजार 725 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 13 लाख 85 हजार 339 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 58 हजार 725 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर दो लाख 19 हजार 262 हो गई है. वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ 10 लाख 7 हजार 352 है. कल 17455 लोग डिस्चार्ज हुए. देश में अबतक कुल दो करोड़ 99 लाख 8 हजार 38 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

अबतक 22 करोड़ 74 लाख 7 हजार 413 सैंपल टेस्ट हुए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्वीट करके बताया है कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22 करोड़ 74 लाख 7 हजार 413 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 3 हजार 772 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

 केंद्र सरकार ने राज्यों से एहतियात बरतने को कहा

महाराष्ट्र, पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने उन राज्यों से भी एहतियात बरतने को कहा है जहां अभी तक स्थिति नियंत्रण में है. नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य वी.के. पॉल ने पिछले ही हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि वहां कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लागू करना पड़ रहा है. उन्होंने अन्य राज्यों को लेकर भी चिंता जताई थी.

यह भी पढ़ें-

एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे मास्टमाइंड नहीं, लेकिन साजिश का छोटा हिस्सा- सूत्र

Bengal Elections 2021: आज व्हीलचेयर पर पुरुलिया में रैली करेंगी ममता, दौरे पर साथ रहेगी डॉक्टरों की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget