एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 24 लाख के पार, कल आए 66 हजार से ज्यादा मामले

मौत के मामले में भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है.कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हो गयी है.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन 1007 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसी के साथ देश में अबतक 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत के मामले में भारत अब अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद चौथे नंबर पर है. अमेरिका में अबतक एक लाख 70 हजार 415, ब्राजील में एक लाख पांच हजार 564 और मैक्सिको में 55 हजार 293 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में कोरोना के 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक 24 लाख 61 हजार 191 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 17 लाख 51 हजार 555 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस हैं. बीते दिन 66 हजार 553 नए मामले सामने आए हैं.

रिकॉर्ड 8.3 लाख लोगों की जांच की गई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिससे जांच की कुल संख्या दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 पहुंच गई है. प्रति दस लाख पर जांच की संख्या बढ़कर 19,453 हो गई है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘जांच, पता लगाने और इलाज’ की रणनीति के अनुसरण में भारत प्रतिदिन 10 लाख जांच की क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है.’’

मंत्रालय ने कहा कि जांच प्रयोगशालाओं के निरंतर विस्तार से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है. जनवरी में केवल एक प्रयोगशाला थी जो अब बढ़कर 1,433 हो गयी है. इनमें सरकारी क्षेत्र में 947 और निजी क्षेत्र में 486 प्रयोगशालाएं हैं.

स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हुई

वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हो गयी है. इस बीच बीमारी की मृत्यु दर में कमी आयी है और यह घटकर 1.96 प्रतिशत रह गयी. मंत्रालय ने कहा कि रिेकार्ड संख्या में मरीजों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की मौजूदा संख्या में गिरावट आयी है. अभी कुल मामलों के 27.27 प्रतिशत लोग ही संक्रमित हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में आए 2.72 लाख नए मामले, अबतक 7.53 लाख लोगों ने गंवाई जान

Weather Updates: दिल्ली-यूपी सहित देश के कई हिस्सों में बारिश जारी, असम में बाढ़ से फिर बिगड़े हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget