एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः आईसीएमआर ने राज्यों से टेस्ट की क्षमता बढ़ाने को कहा

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने संक्रमण का पता लगाने के साथ ही इस पर काबू पाने के लिए राज्यों से कोविड-19 के परीक्षण की क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा है. शुक्रवार को आईसीएमआर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पहले दिन 7,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई.

नई दिल्लीः भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने राज्यों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के परीक्षण की क्षमता को जल्द ही बढ़ा दें. ताकि संक्रमण का पता लगाने के साथ ही इस पर काबू पाया जा सके.

इस बीच, दिल्ली में रैपिड एंटीजन पद्धति के जरिए कोविड-19 के परीक्षण की बृहस्पतिवार को शुरुआत किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को आईसीएमआर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पहले दिन 7,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई.

सभी राज्यों के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि परीक्षण क्षमता में इजाफा करने के प्रयास के मद्देनजर परिषद ने निजी एवं सरकारी 960 प्रयोगशाला को नमूनों की जांच की अनुमति दी है. उन्होंने कहा, ' हालांकि, परीक्षण में इस प्रगति के बावजूद, देश के सभी हिस्सों में व्यापक रूप से नमूनों की जांच उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र निदान परीक्षण की आवश्यकता है.'

भार्गव ने पत्र में कहा, ' मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि उपलब्ध विभिन्न परीक्षण विकल्पों के जरिए अपने राज्य में परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि आपके राज्य में बीमारी के लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच संभव हो पाए. इससे संक्रमण का जल्द पता लगाने और इसे रोकने में सहायता मिलेगी और बहुत लोगों की जिंदगी बच पाएगी.'

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की जांच के लिए आईसीएमआर वैकल्पिक, त्वरित और भरोसेमंद विकल्पों को तलाश रहा है. इस बीच, आईसीएमआर ने एक बयान में कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को रैपिड एंटीजन पद्धति से 7,000 से अधिक परीक्षण किए, जिनमें से 450 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई.

इसके मुताबिक, निषिद्ध क्षेत्रों में जांच में तेजी लाने के लिए इस पद्धति का इस्तेमाल शुरू किया गया है और इससे नमूने के जांच नतीजे तीस मिनट के भीतर सामने आ जाते हैं. बयान के मुताबिक, जो लोग संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उनमें कोविड-19 के लक्षण हैं, ऐसे लोगों की दोबारा से आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी.

आईसीएमआर के अनुसार, कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन जांच में नेगेटिव आने वाले संदिग्ध लोगों को आरटी-पीसीआर जांच भी करानी चाहिए. जबकि इस जांच में पॉजिटिव आने वाले लोगों को संक्रमित समझा जायेगा और उन्हें पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ेंः

राज्यसभा चुनाव के नतीजे: कांग्रेस के दिग्विजय और बीजेपी के सिंधिया जीते, जानिए अन्य राज्यों का रिजल्ट

करगिल के कांग्रेस नेता का ऑडियो हुआ लीक, देश के खिलाफ बोलने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget