एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: वक़्त का तकाज़ा है कि अफवाहों पर भरोसा न कीजिये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज अपने 'मन की बात 'कार्यक्रम के जरिये लोगों से यह अपील करनी पड़ी है कि वे सिर्फ सही सोर्स से ही जानकरी लें और वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफ़वाह पर यकीन न करें

नई दिल्लीः जब भी कोई देश किसी बड़ी आपदा को झेल रहा होता है, तब वहां के लोग डर व घबराहट के साये में जी रहे होते हैं और ऐसी हालत में वे न सिर्फ सुनी सुनाई बातों पर भरोसा कर लेते हैं, बल्कि लोगों की अधकचरी सलाह पर यकीन करते हुए खुद ही अपने डॉक्टर भी बन जाते हैं. कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में हमारे देश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज अपने 'मन की बात 'कार्यक्रम के जरिये लोगों से यह अपील करनी पड़ी है कि वे सिर्फ सही सोर्स से ही जानकरी लें और वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफ़वाह पर यकीन न करें. ऐसे नाजुक दौर में यह वक़्त का तकाजा है कि हर देशवासी पीएम की इस बात को न सिर्फ गंभीरता से ले बल्कि उस पर अमल भी करे.

प्रधानमंत्री को देशवासियों से यह अपील करने के लिए अगर मजबूर होना पड़ा, तो जाहिर है कि उन्हें ये पुख्ता सूचना मिली होगी कि कुछ शरारती ताकतें इस 'संकटकाल' का फायदा उठाने के लिये कई तरह की अफवाहों का सहारा ले सकती हैं. जहां सामान्य हालात में ही सिर्फ एक अफवाह पूरे देश में अफरातफरी मचाने की ताकत रखती हो, फिर ऐसे आपदा भरे माहौल में तो यह काम और भी आसान है. अब तो यह आंशका भी हक़ीक़त में तब्दील होती दिखती है कि हाल ही में रेमडेसिविर जैसे जीवनरक्षक इंजेक्शनों का जो कृत्रिम संकट पैदा किया गया, उसके पीछे भी कहीं न कहीं अफवाह ही थी, जिसका मकसद इसकी जमाखोरी व कालाबाज़ारी करना ही था. वैसे इस सच को कौन झुठला सकता है कि किसी भी चीज की पहले जमाखोरी व फिर उसकी कालाबाजारी करने वालों की हमारे देश में एक समानांतर सत्ता चलती है, जिसने अतीत में असली सत्ता के कारिंदों को कई मर्तबा अपने इशारों पर चलाया है.

शायद आप भूल गए हों कि पिछले महीने जब 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान हुआ, तो उसके बाद कई दिनों तक वैक्सीन केंद्रों पर गिनती के लोग ही पहुंच रहे थे और नर्सिंग स्टाफ दिन भर ऐसे ही खाली बैठा रहता था. फिर अचानक दिल्ली से किसी ने ये बात फैलाना शुरू कर दी कि "वैक्सीन जल्दी लगवा लो क्योंकि बाद में यह नहीं मिलने वाली है. सरकार इसे मुफ्त में लगाना बंद करने वाली है." देखते ही देखते यह बात जो कि सिर्फ एक अफवाह थी, ऐसी फैली कि दिल्ली छोड़िए, पूरे देश में वैक्सीन लगवाने के लिए बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी. कई राज्यों में वैक्सीन सेन्टर इसलिये बंद करने पड़े क्योंकि वहां स्टॉक ही खत्म हो गया था. डॉक्टर और प्रशासन आज तक यह नहीं समझ पाए कि शुरुआती दस दिनों तक जो लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे, उन्हें आखिर एक-दो दिन में ऐसा क्या हो गया कि लोग अब इसके लिए इतने बावले हो गये. दरअसल, वह भी ऐसी ही एक अफ़वाह थी जिसने अपना पुरजोर असर दिखाया. उसने लोगों में यह डर पैदा कर दिया था कि अगर सरकार ने वैक्सीन लगाना बंद कर दिया या फिर वो खत्म हो गई, तो प्राइवेट अस्पतालों से इसे महंगी कीमत पर लगवाना पड़ेगा.

शायद इसीलिए पीएम मोदी को आज इस बात पर जोर देना पड़ा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं. उन्होंने कहा कि "कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. भारत सरकार की तरफ से अभी मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा. मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोागें तक पहुंचाएं." साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ''मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें. आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget