एक्सप्लोरर

Corona की डरावनी रफ्तार के बीच क्या Delhi में लगेगा Lockdown? CM Arvind Kejriwal ने दिया ये जवाब

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना की मार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कोविड से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया.

Coronavirus Covid-19 Omicron: दिल्ली में कोरोना की मार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कोविड से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा,यह देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है. यहां अब तक 22,000 मरीजों का इलाज हुआ है.

केजरीवाल ने कहा, पिछले कुछ दिनों से 22000 मामलों के साथ 24-25 प्रतिशत का पॉजिटिविटी रेट चल रहा है. लोग चिंता न करें, हम लॉकडाउन नहीं लगाने जा रहे. डीडीएमए की बैठक में हमने केंद्र के अधिकारियों से पूरे एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंध लगाने को कहा है. उन्होंने हमें इस पर आश्वासन दिया है. 

UP Cabinet Minister Resigns: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से पहले आखिर क्यों दिया इस्तीफ़ा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद रखने के मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं. जो प्राइवेट ऑफिस अभी तक 50 प्रतिशत वर्क फोर्स के साथ काम कर रहे थे, उनसे अब घर से काम करने को कहा गया है.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों के तहत शहर के रेस्तरां और बार बंद करने के भी निर्देश दिया गया है. बहरहाल, रेस्तरां को घर पर भोजन पहुंचाने की सुविधा देने की इजाजत है. इसके अलावा लोग रेस्तरां से पैक कराकर भोजन ले जा सकते हैं. ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव लागू होंगे और आगामी आदेश तक जारी रहेंगे.

उपराज्यपाल की अगुआई में डीडीएमए की सोमवार को हुई बैठक में दिल्ली में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा की गई. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे.

आदेश में कहा गया है, 'कोविड-19 के मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 23 प्रतिशत से अधिक हो गई है. इसलिए दिल्ली में ओमिक्रोन समेत कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए और प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत है.'

Mumbai Corona Case: बीते 24 घंटे में कोरोना ने मचाया कोहराम, पुलिस सहित कैदी भी हुए पॉजिटिव

जरूरी सेवाओं के तहत आने वाले प्राइवेट दफ्तरों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करना होगा. इस श्रेणी में बैंक, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां, बीमा और मेडिक्लेम, फार्मा कंपनियां, अधिवक्ताओं के कार्यालय, कूरियर सेवाएं, गैर बैंकिंग वित्तीय निगम, सुरक्षा सेवाएं, मीडिया, पेट्रोल पंप और तेल एवं गैस खुदरा और भंडारण इकाइयां शामिल हैं.

डीडीएमए ने दिल्ली में संक्रमण दर लगातार दो दिन पांच प्रतिशत से अधिक रहने के बाद 28 दिसंबर को 'येलो अलर्ट' लागू किया था, जिसके तहत निजी कार्यालयों को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों की दफ्तरों में मौजूदगी के साथ काम करने की इजाजत थी. शहर के सरकारी कार्यालय अभी तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget