एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में परामर्श के लिए बनाया 'स्पेशल ग्रुप'

कांग्रेस के नव गठित परामर्श समिति के सदस्य हैं केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, जयराम रमेश, प्रवीण चक्रवर्ती, गौरव वल्लभ, सुप्रिया श्रीनेत और रोहन गुप्ता.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की चुनौती से उपजे स्वास्थ्य और आर्थिक संकट से देश को उबारने के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में एक परामर्श समिति गठित की है. ये समिति हालिया मुद्दों पर विचार विमर्श कर विभिन्न मामलों पर पार्टी की राय तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. ग्यारह सदस्यों की परामर्श समिति की अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे, पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को इसका समन्वयक बनाया गया है. इस समूह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं.

कांग्रेस के नव गठित परामर्श समिति के अन्य सदस्य हैं केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, जयराम रमेश, प्रवीण चक्रवर्ती, गौरव वल्लभ, सुप्रिया श्रीनेत और रोहन गुप्ता.

परामर्श समिति के लिए जारी की गई कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि "पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक परामर्श समिति का गठन किया है. ये समिति तकरीबन रोजाना ऑनलाईन बैठक कर ताजा मुद्दों पर विचार करेगी और तमाम मुद्दों पर पार्टी की राय तैयार करेगी".

प्रेस विज्ञप्ति में कोरोना महामारी का जिक्र नहीं है लेकिन इस समिति में बारे में स्थिति साफ करते हुए पार्टी के एक उच्चस्तरीय सूत्र ने बताया कि "ये समिति कोरोना महामारी की वजहसे उपजे हालात के मद्देनजर गठित की गई है. कोरोना महामारी की चुनौती बड़ी है. अर्थव्यवस्था पर इसका काफी बुरा असर पड़ने वाला है. ऐसे में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो कोरोना से लड़ने और भविष्य की रूपरेखा को लेकर सरकार को सुझाव दे कि कौन से कदम उठाने चाहिए."

नई समिति के एक सदस्य ने इसके बारे में बात करते हुए एबीपी न्यूज को बताया कि ये बेहद अहम फैसला है. इससे बड़े और अहम मुद्दों पर सबकी राय और गंभीर चर्चा के जरिए पार्टी का रुख तय होगा. उन्होंने कहा, "फिलहाल सबसे अहम कोरोना से लड़ाई है जिसमें केन्द्र सरकार नाकाम साबित हो रही है. कोरोना का अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा असर पड़ने वाला है. इन तमाम मुद्दों पर हम नियमित चर्चा करेंगे. इसके अलावा भी आगे अन्य जरूरी मुद्दों पर भी बात होगी. सबसे महत्वपूर्ण है कि ये समिति रोज चर्चा करेगी."

इस समिति की एक अहम बात ये है कि इसमें ग्यारह में से चार युवा चेहरे हैं. मसलन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता, डाटा विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनेत. दोनों प्रवक्ता आर्थिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget