एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीएम केजरीवाल का एलान- जरूरत पड़ी तो घर पर मुफ्त में दी जाएगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के केस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, हालांकि बाकी आंकड़े कंट्रोल में हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली में टेस्टिंग डबल की जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि अगर जरूरत पड़ी तो कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी मरीजों को सांस की तकलीफ बनी रहती है. ऐसे में दिल्ली सरकार की तरफ से लोगों के लिए घर पर मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है ताकि उन्हें ऑक्सीजन की कमी न हो.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “कुछ दिनों से थोड़ा सा नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोग अस्पताल से ठीक होकर घर आ जाते हैं, कोरोना निगेटिव हो जाते हैं लेकिन उनके कई सारे सिम्टम्स दूर नहीं हो रहे हैं. उनकी सांस की तकलीफ बनी रहती है, ऑक्सीजन की कमी बनी रहती है. ऐसे कुछ मरीजों की कोरोना से ठीक होने के बाद भी मौत हो गई है. हमारे हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन भी कोरोना से ठीक होकर घर आ गए थे लेकिन उन्हें काफी दिन लग गए पूरी तरह से ठीक होने में. सरकार ने ये फैसला लिया है कि जो लोग अस्पताल से ठीक होकर घऱ आ जाते हैं, उनके सिम्टम्स हैं और अगर डॉक्टर कहते हैं तो उन्हें ऑक्सीमीटर कुछ और दिनों के लिए घर दे देंगे. अगर ऑक्सीमीटर पर उनकी ऑक्सीजन कम हो जाती है और जरूरत पड़ती है तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का घर पर ही सरकार मुफ्त में इंतजाम कर देगी.”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना टेस्ट की संख्या डबल करने जा रही है. अभी तक हम 20 हज़ार टेस्ट कर रहे थे, अब हम रोज़ 40 हज़ार टेस्ट करेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में बढ़ोतरी नज़र आ रही है. हालांकि बाकी सब पैरामीटर ठीक है. रिकवरी रेट 90 फीसदी से ऊपर है और मौत के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है. अभी दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रित है.

कोरोना संकट में टाली गई EMI पर ब्याज न लेने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रुख साफ करने को कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

Embed widget