एक्सप्लोरर

Coronavirus से लड़ने के लिए सरकार की तैयारी, कई कंपनियों को दिए वेंटिलेटर बनाने के आदेश

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निबटने के लिए बड़ी तैयारी की है.सरकार ने निजी कंपनियों के साथ सरकारी कंपनियों को भी विशेष तैयारी करने को कहा है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निबटने के लिए ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं को वेंटिलेटर बनाने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3.34 लाख निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) वाले रक्षात्मक सूट देश के अस्पतालों में उपलब्ध हैं और चार अप्रैल तक तीन लाख ऐसे रक्षात्मक सूट विदेश से आ जाएंगे.

वेंटिलेटर और रक्षात्मक सूट जल्द होंगे उपलब्ध

सरकार ने बताया कि पीपीई रक्षात्मक सूट के 11 घरेलू उत्पादक अब तक मापदंडों पर खरे उतरे हैं और उन्हें 21 लाख ऐसे सूट बनाने के लिए ऑर्डर दिए गए हैं. पीपीई प्रति दिन 6-7 हजार सूट की सप्लाई कर रहे हैं और उम्मीद है कि अप्रैल मध्य तक 15 हजार सूट प्रतिदिन पहुंचने लगेगा. इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड (बीईएल) को स्थानीय विनिर्माताओं के साथ मिलकर अगले दो महीने में 30 हजार वेंटिलेटर बनाने को निर्देशित किया है. हालांकि अभी दो घरेलू निर्माता प्रतिदिन 50 हजार एन-95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं और अगले सप्ताह तक उत्पादन एक लाख प्रति दिन तक जाने की उम्मीद है. सरकार ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्थानीय निर्माताओं के साथ मिलकर अगले हफ्ते से प्रति दिन 20 हजार एन-95 मास्क बनाना शुरू कर देगा. मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया कि विदेश मंत्रालय के जरिए 10 लाख पीपीई किट का ऑर्डर सिंगापुर की एक कंपनी को दिया गया है और उनकी आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद है.

निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी दिया गया ऑर्डर

केंद्र सरकार ने बताया कि उसने नोएडा की निजी क्षेत्र की ‘एगवा हेल्थकेयर’ को एक महीने के अंदर 10 हजार वेंटिलेटर बनाने का ऑर्डर दिया है. उनकी आपूर्ति अप्रैल के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा हेमिल्टन, माइंड्रे और ड्रेगर जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को वेंटिलेटर की सप्लाई मांगी गई है. एक अन्य बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय चीन के आपूर्तिकर्ताओं से भी 10 हजार वेंटिलेटर लेने के लिये संपर्क कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिए 14 हजार से अधिक मौजूदा वेंटिलेटर अलग रखे गए हैं जबकि भंडार में 11.5 लाख एन-95 मास्क हैं.

कोरोना: निजामुद्दीन में मौलाना के खिलाफ FIR का आदेश, धार्मिक सभा में करीब 2000 लोग हुए थे शामिल

COVID-19 फंड में राजकुमार राव ने दिया योगदान, नहीं किया राशि का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
Explained: 78 विधायक और 33 सांसद, 2022 से 2026 के बीच दल-बदल का बना रिकॉर्ड, नागालैंड-बंगाल टॉप पर
Explained: 78 विधायक और 33 सांसद, 2022 से 2026 के बीच दल-बदल का बना रिकॉर्ड, नागालैंड-बंगाल टॉप पर
'यूपी में बने ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे हैं', ट्रेड शो में बोले अमित शाह
'यूपी में बने ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे हैं', ट्रेड शो में बोले अमित शाह
ज्ञानेश की बढ़ती मुश्किलें! विपक्ष के बाद CJP इस्तीफे पर अड़ी, सोशल मीडिया पर थू थू
ज्ञानेश की बढ़ती मुश्किलें! विपक्ष के बाद CJP इस्तीफे पर अड़ी, सोशल मीडिया पर थू थू

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget