एक्सप्लोरर

Coronavirus: वेंटिलेटर उत्पादन बढ़ाने को लेकर एक्शन मोड में केंद्र सरकार, मेगा प्रोडक्शन की है प्लानिंग

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वेंटिलेटर के उत्पादन के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. वेंटिलेटर्स बनाने वाली कंपनियों को सरकार ने तुरंत परमिशन देने की कवायद की है.

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरी दुनिया में वेंटिलेटर की मांग में जोरदार वृद्धि देखने को मिल रही है. ऐसे में देश में भी कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सरकार वेंटिलेटर को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है. सरकार की तरफ से सरकारी अधिकारियों, बड़े कॉरपोरेट घराने और वेंटिलेटर प्रोडूसर का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंस भी की जा रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एस जयशंकर भी मौजूद रहते हैं जहां वेंटिलेटर के मेगा प्रोडक्शन को लेकर प्लानिंग पर बात की जा रही है.

मुंबई का एवीआई हेल्थ केयर जो वेंटिलेटर बनाने का काम करता है पिछले कई दिनों से इनका काम ठप चल रहा था. कंपनी के मालिक चिराग लगातार सरकार से परमिशन के लिए बात कर रहे थे अब सरकार की ओर से उन्हें परमिशन भी दी गई है और यह भी शेयर किया गया है कि उनकी जरूरत का सारा सामान उनको उपलब्ध कराया जाएगा उनके कर्मचारियों की मदद की जाएगी और उन्हें हर तरह से मदद की जाएगी.  मंगलवार से प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी भी है. देश में वेंटीलेटर प्रोडक्शन का ज्यादातर काम असेम्बलिंग का होता है जिसके लिए विदेशो से रॉ मैटेरियल इंपोर्ट किया जाता है. ऐसे में जब इंपोर्ट एक्सपोर्ट बंद है उत्पादन बहुत चैलेंजिंग हो जाता है.प्रशासन की तरफ से वेंटिलेटर प्रोड्यूसर को आश्वस्त किया गया है की उन्हें जो जरूरत होगी सरकार उसे पूरा करेगी. मशीन बनाने के लिए जो सहयोगी प्रोडक्शन की कम्पनी होगी उन्हें भी खोला जाएगा. आईआईटी और तकनीकी संस्थानों में हो रहे रिसर्च और भारतीय तकनीकी विकास करने को लेकर बातें की जा रही है. वेंटीलेटर में काफी कुछ कंपोनेंट इंपोर्टेड होते हैं अब क्योंकि इंपोर्ट एक्सपोर्ट हो नहीं रहा है इसलिए एक बड़ा चैलेंज स्पेयर पार्ट्स का है जो भारत में मिल नहीं रहे अब कोशिश यही हो रही है कि आईआईटी और बड़ी कंपनियों में तकनीक विकसित करने की कोशिश हैकोशिश है कि अगले कुछ दिनों में काफी नए प्रोडक्ट बाजार में आएंगे.

बीएमसी ने कहा है कि जो रॉ मैटेरियल देने वाली फैक्ट्रियां हैं उनको भी फैक्ट्री खोलने की परमिशन तुरंत दे दिया जाएगा ताकि काम ना रुके, जितना जल्दी हो सके मैन्युफैक्चरिंग शुरू करें. बीएमसी ने कहा है कि कहीं पर भी किसी को रोका नहीं जाएगा. सरकार की तरफ से काफी प्रावधान किए गए हैं लॉकडाउन से 1 दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुप बना है. प्लानिंग पर बाद लगातार प्रोडक्शन पर बात हो रही है. इसमें जॉइंट सेक्रेटरी जुड़े हुए हैं दो-तीन बार मीटिंग भी हुई है.

Coronavirus: कर्नाटक सरकार का 'फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस' वाला कदम , शुरू किए 96 फीवर क्लिनिक Lockdown: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनोज तिवारी जरूरतमंदों के घर तक पहुंचा रहे हैं राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget