एक्सप्लोरर

Mumbai में Corona संक्रमण की बाढ़ के बीच क्या लगने जा रहा है Lockdow? मेयर ने दिया बड़ा बयान

Mumbai Corona Update: मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि सरकार इस वक्त कोरोना की हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है. फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है.

Mumbai Corona Update: आम मुंबईकर कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण लेकर कितने सतर्क हैं, सावधान हैं, किस तरह से सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं इसको अपनी नज़रों से देखने के लिए मेयर किशोरी पेडनेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंचीं. गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर मेयर ने हाथ जोड़कर लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सरकार द्वारा बनाए गए अन्य कोविड नियमों का पालन करने की अपली की. 

इस दौरान एबीपी न्यूज से बात करते हुए मेयर ने कहा कि प्रवासी मजदूरों में लॉकडाउन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जो पूरी तरीके से गलत है. सरकार इस वक्त कोरोना की हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है. फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है. मैं मजदूरों से विनती करना चाहूंगी कि वह मुंबई छोड़कर ना जाए.

साथ ही साथ मेयर का यह भी कहना है कि कल से 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को, स्वास्थ्य कर्मियों को, फ्रंटलाइन वर्कर के लिए बूस्टर डोज़ की जो शुरुआत की जानी है उसके लिए मुंबई महानगरपालिका पूरी तरह से तैयार है. 

राज्य और शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के गति को देखते हुए कल यानी शनिवार के दिन राज्य सरकार की तरफ से मौजूदा कोरोना नियमो में बदलाव किए गए थे. नए नियमों के अनुसार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक धारा 144 लागू है. यानी दिन में एक साथ, एक जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं. नाइट कर्फ्यू और दिन में धारा 144 के अलावा भी अन्य बदलाव किए गए हैं. 

प्रतिबंधों के तहत राज्य में स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं. बिना काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी. मैदान, गार्डन, टूरिस्ट प्लेसेस, स्विमिंग पुल, जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, ब्युटी पार्लर अगले आदेश तक पूरी तरह बंद किए गए हैं. किले, म्यूजियम, एंटरटेनमेंट पार्क भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे. सरकार की तरफ से जारी नए दिशानिर्देश 10 जनवरी से लागू किए जाएंगे. 

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget