एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: दो दिन में ही बढ़ गए कोरोना के करीब 80 फीसदी मामले! आंकड़े देख फटी रह जाएंगी आंखें

Coronavirus Cases in India: कोरोना के ताजा आंकड़ों के हिसाब से अब देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की वजह से 6 लोगों ने दम तोड़ा है.

Coronavirus Cases Today: भारत में कोरोना के मामलों में आया अचानक उछाल लोगों को एक बार फिर से डराने लगा है. दरअसल, कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही अब इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (6 अप्रैल) जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने सबके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 हजार 335 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़े बीते 6 महीनों में सबसे ज्यादा हैं.

एक दिन पहले ही यानी बुधवार (5 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 4,435 नए मामले दर्ज किए गए थे. इसकी के साथ 15 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, इससे पहले मंगलवार (4 अप्रैल) को 3,038 कोरोना के मामले दर्ज हुए थे और 9 की मौत हुई थी. इस ट्रेंड को देखा जाए तो कोरोना के आंकड़ों ने लोगों को हिला कर रख दिया है. 

क्यों डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े?

कोरोना के ताजा आंकड़ों के हिसाब से अब देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की वजह से 6 लोगों ने दम तोड़ा है. आज जारी हुए आंकड़ों से दो दिन पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ा में भी करीब 50 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था. 

इतना ही नहीं, 4 अप्रैल को कोरोना के मामले 3,038 थे. जो अगले दिन यानी 5 अप्रैल को 4,435 मामले दर्ज किए गए थे. देखा जाए तो एक ही दिन में नए मामलों में करीब 45 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था. वहीं, गुरुवार (6 अप्रैल) को 5,335 नए मामले सामने आए हैं. जो एक दिन पहले के कोरोना संक्रमण के मामलों से 40 फीसदी ज्यादा हैं.

नए वेरिएंट का बर्ताव पता लगा पाना फिलहाल मुश्किल- मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्‍यों को एडवायजरी भी जारी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लगातार नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के वेरिएंट और सब वेरिएंट्स के मामलों की स्टडी की जा रही है. 

मनसुख मांडविया ने कहा कि अभी तक जो मामले सामने आए हैं, उन्हें खतरनाक नहीं कहा जा सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना मामलों में उछाल को देखते हुए सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट कैसा बर्ताव करेगा, इसके बारे में फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है.

क्यों लोगों में बढ़ रहा है डर?

कोरोना के बढ़ते मामलों से लोगों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगने की आशंकाएं पैदा होने लगी हैं. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन अगर भविष्य में कोरोना वायरस की स्थिति बेकाबू होती है तो लॉकडाउन लगने से इनकार नहीं किया जा सकता है. इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाने की अपील की है. जिसमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने, दो गज की दूरी और सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करने को कहा गया है. 

कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट थ्योरी सामने नहीं आई है. हालांकि, कोरोना का ये नया वेरिएंट काफी समय से मौजूद है, लेकिन अचानक बढ़े मामलों ने चिंता जता दी है. बता दें कि पिछला कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का BF.7 सब-वेरिएंट था और अब XBB1.16 सब-वेरिएंट संक्रमण में बढ़ोतरी का कारण बन रहा है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Cases: डरा रहा कोरोना! पिछले 24 घंटे में 5335 नए मामले दर्ज, कल से हैं 20 प्रतिशत ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget