एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases in India: कोरोना के नए मामले नहीं, डरा रहीं रोजाना हो रही मौतें, एक महीने में करीब 6 गुना हो गया आंकड़ा

COVID-19 Cases: बीते महीने की 22 मार्च को देशभर में कोरोना के कुल 1134 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, उस दिन कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5 था. कोरोना मामलों पर सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है.

Coronavirus Cases: भारत कोरोनावायरस के नए मामलों ने लोगों में फिर से दहशत भरनी शुरू कर दी है. रोजाना करीब दो लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो रही है. संभावना जताई जा रही है कि कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है. इस बीच कोरोना संक्रमण के नए मामलों के साथ रोजाना हो रही मौतों पर नजर डालें तो सामने आता है कि बीते एक महीने में होने वाली रोजाना मरने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है. 

बीते एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में भी उतनी ही तेजी दर्ज की गई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा डरा रहा है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार (21 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 11,692 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 रहा है.

क्यों डरा रहे मौतों के आंकड़े?

बीते महीने की 22 मार्च को देशभर में कोरोना के कुल 1134 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, उस दिन कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5 था. वहीं, 21 अप्रैल को कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 28 रहा है. इससे एक दिन पहले 20 अप्रैल को कोरोना के 12580 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, इस दिन 29 मौतें कोरोना संक्रमण से हुई थीं. इतना ही नहीं 19 अप्रैल को कोरानावायरस का निवाला बने लोगों का आंकड़ा 38 था. 

एक महीने के कोरोनावायरस के आंकड़ों की तुलना करें तो साफ हो जाता है कि करीब 6 गुना बढ़ गए हैं. कोरोना के नए मामलों के साथ ही बढ़ती मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने के साथ ही डराने वाला है. दरअसल, अब तक कोरोना के नए वेरिएंट का क्या असर होगा, इसका पता नहीं लगाया जा सका है. आसान शब्दों में कहें तो कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक होगा, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है.

किन राज्यों में मास्क पहनना हुआ जरूरी?

तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अलर्ट मोड में हैं. कोरोनावायरस को मद्देनजर रखते हुए कई राज्यों ने मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, मास्क पहनने को लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की बात कही गई है. मास्क अनिवार्य करने वाले राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और केरल शामिल हैं. महाराष्ट्र के मुंबई में भी मास्क पहनने को जरूरी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में किया खुद को आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget