एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या हेपेटाइटिस C की दवा कोरोना के इलाज में होगी कारगर? PGI रोहतक का दावा

हेपेटाइटिस C की दवा से कोरोना का इलाज किया जा सकता है. हरियाणा में PGI रोहतक के डॉक्टरों ने शोध के हवाले बताया.

भारत में कोरोना संक्रमण मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच हरियाणा के रोहतक से राहत भरी खबर आ रही है. PGI रोहतक ने शोध में पाया है कि हेपेटाइटिस C की दवा से कोरोना का इलाज किया जा सकता है. PGI रोहतक के डॉक्टर प्रवीण मल्होत्रा ने बताया, "हमें इसके अच्छे नतीजे को लेकर बड़ी उम्मीद है. हेपेटाइटिस C की दवा पहले से ही नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत हर राज्य में मुहैया कराई जा रही है. हम ट्रायल के कामयाब होने की कामना करते हैं."़

क्या हेपेटाइटिस C की दवा से होगा कोरोना का इलाज?

उन्होंने दावा किया कि हेपेटाइटिस C के वायरस और कोरोना के वायरस एक जैसे होते हैं. दोनों ही वायरस की बनावट एक जैसी होती है. दोनों को RNA वायरस के तौर पर जाना जाता है. उनके दावे का आधार 15 मरीजों पर किया गया शोध है. उन्होंने कहा, "हम मार्च से मरीजों पर नजर रखे हुए थे. इस दौरान हमारी उत्सुकता का केंद्र मरीजों में कोरोना के लक्षण को लेकर था. चार महीनों में 1500 मरीजों का विश्लेषण किया गया. विश्लेषण के बाद कोई भी मरीज ऐसा नहीं मिला जिसके अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण आए हों या उससे उसका इलाज कराना पड़ा है. ये हमारी शोध का एक अप्रत्यक्ष सबूत है कि हेपेटाइटिस C की दवा से कोरोना का इलाज किया जा सकता है."

रोहतक PGI ने शोध के हवाले से किया बड़ा दावा

कोरोना महामारी संकट का समाधान निकालने की पूरी दुनिया में कोशिश जारी है. वैज्ञानिक और शोधकर्ता जल्द से जल्द किसी वैक्सीन या दवा विकसित करने के काम में जुटे हैं. जिससे दुनिया में संक्रमित आबादी को मौत के चंगुल से बचाया जा सके. हालांकि कई कंपनियों की वैक्सीन मानव परीक्षण तक पहुंचने में कामयाब रही हैं. फिलहाल वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव पर अभी ज्यादा लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है. आपको बता दें कि हेपेटाइटिस C की दवा को कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल किए जाने की मान्यता नहीं मिली है. विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टरों की सलाह के दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

पूर्वी लद्दाख में चीन पर भारी भारत, पहले ही कर चुका है 35 हजार सैनिकों की तैनाती

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने कहा- मास्क न लगाने पर मंत्री, जनप्रतिनिधियों पर भी होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget