एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः दिल्ली में अगले सप्ताह तक संक्रमितों के लिए तैयार होंगे 20 हजार बिस्तर: अमित शाह

कोरोना वायरस के लगातार फैलते संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों के लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे. अमित शाह ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

नई दिल्लीः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक कोविड-19 रोगियों के लिये 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे. शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिये 26 जून तक 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे और 10 हजार बिस्तरों वाले केंद्र में कामकाज शुरू हो जाएगा.

शाह ने कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर का पूर्ण अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा और सशस्त्र बल इसे संचालित करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, तीन दिन पहले हमारी बैठक में इस पर निर्णय किया जा चुका है और गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग में दस हजार बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र को संचालित करने का काम आईटीबीपी को सौंप दिया है. काम तेजी से जारी है और केंद्र का बड़ा हिस्सा 26 जून तक शुरू हो जाएगा.’’

केजरीवाल ने शाह को पत्र लिखकर दस हजार बिस्तर वाले केंद्र का निरीक्षण करने और आईटीबीपी तथा सेना के चिकित्सकों और नर्सों को केंद्र में तैनात करने का आग्रह किया था, जिसके बाद शाह ने दावे का विरोध किया.

शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोविड रोगियों के लिए एक हजार बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें 250 आईसीयू बिस्तर होंगे. डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं. सशस्त्र बल यहां तैनात होंगे. यह कोविड देखभाल केंद्र अगले दस दिनों में तैयार हो जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को निर्देश दिया गया है कि वे दिल्ली में रेलवे के कोच में भर्ती कोविड-19 रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करें और उनकी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए दिल्ली सरकार के आग्रह पर आठ हजार अतिरिक्त बिस्तर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

शाह की ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने इन कठिन परिस्थितियों में आप सरकार और दिल्ली वालों की सहायता करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सेना, चिकित्सक, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार - सभी एकजुट होकर दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर कोरोना को हरा देंगे. इन कठिन परिस्थितियों में दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों का सहयोग करने के लिए आपको धन्यवाद.’’

यह भी पढ़ेंः

अमेरिका, रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता, चीन को शामिल नहीं किया गया

चीन के साथ सीमा विवाद के बाद भी लोगों का भरोसा सरकार पर कायम: ABP न्यूज-CVOTER सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget