एक्सप्लोरर

दिल्ली: एयरपोर्ट के पास इन थ्री स्टार होटलों में आइसोलेशन की सुविधा, जानें कितना होगा किराया

आदेश के अनुसार, IBIS को 92 कमरे, लेमन ट्री प्रीमियर को 54 और रेड फॉक्स को 36 कमरे अलग रखने होंगे.कमरों का किराया प्रतिदिन की 3,100 रुपये रखा गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के पास एरोसिटी में तीन प्रमुख होटलों को आदेश दिया है कि वे विदेश से उड़ान भरकर आने वालों के लिए अलग से 182 कमरे स्थापित करें. नई दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट तन्वी गर्ग ने बताया कि तीनों होटलों के अथॉरिटीज के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद दिल्ली महामारी रोग, COVID - 19 विनियम, 2020 के तहत आदेश जारी किए गए.

आदेश के अनुसार, IBIS को 92 कमरे, लेमन ट्री प्रीमियर को 54 और रेड फॉक्स को 36 कमरे अलग रखने होंगे. गर्ग ने कहा कि अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि लोग थोड़ी-थोड़ी देर में पेड सुविधाओं की ओर बढ़ना शुरू कर देंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

कमरों का किराया प्रतिदिन की 3,100 रुपये (टैक्स अलग) रखा गया है. इसमें नाश्ता, दोपहर का खाना, रात का खाना शामिल है. इसके अलावा रुकने वालों को प्रति दिन मिनरल वाटर की दो बोतलें, चाय, कॉफी और अन्य सुविधाएं जैसे वाईफाई और टीवी मिलेंगी.

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ''इन होटलों में कमरे की बुकिंग काफी कम थी. इसलिए विस्तृत चर्चा के बाद, हम प्रति होटल के कमरों की संख्या जैसे आंकड़ों पर पहुंचे. उनसे आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने की अपेक्षा की जाती है.''

होटलों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि इन मेहमानों के कपड़े धोने का स्थान दूसरों के साथ न मिला हो. आदेश में कहा गया है कि ''ऐसे मेहमानों को भोजन उनके कमरों में केवल डिस्पोजेबल प्लेटर्स/कंटेनरों में परोसा जाएगा. होटलों के सुरक्षाकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन मेहमानों की आवाजाही सीमित क्षेत्रों तक ही सीमित है. मैनेजमेंट अपने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से इन मेहमानों की आवाजाही का निरीक्षण करेगा.''

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हुई

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच चुकी है. लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के बाद संख्या 114 पहुंच गई है. इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है. पूर्वी राज्य ओडिशा में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है. सोमवार की सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 110 थी. कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 13 है. विदेशी मूल के लोग 17 हैं. सबसे ज्यादा 32 केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना के खतरे को लेकर रेलवे सतर्क, इन स्टेशनों पर 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget