एक्सप्लोरर

संसद में Mask लगाना हुआ जरूरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से की अपील

Mask In Parliament: ओम बिरला ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को मानने की सलाह केंद्र सरकार ने भी दी है. साथ ही उन्होंने सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों में भी कोरोना को लेकर जनजागरण करने की अपील की.

दुनियाभर में कोरोना मामलों में आई तेजी के मद्देनजर अब भारतीय संसद भी अलर्ट मोड में आ गई है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इस कदम को ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 से सतर्कता के तौर देखा जा रहा है.

ओम बिरला ने सभी सांसदों से संसद में मास्क का इस्तेमाल करने के साथ सतर्कता और सावधनी बरतने की अपील की. सदन की कार्यवाही के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ दोनों ही मास्क पहने नजर आए.

सामूहिक प्रयासों से ही कोविड को हराया जा सकता है- ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में कहा कि कोरोना महामारी के पिछले अनुभवों को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. सामूहिक प्रयासों से ही कोविड को हराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी सांसद मास्क लगाएंगे, तो इसे और मजबूती मिलेगी.

ओम बिरला ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को मानने की सलाह केंद्र सरकार की ओर से भी दी गई है. साथ ही उन्होंने सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों में भी कोरोना को लेकर जनजागरण करने की अपील की. बता दें कि सभी सांसदों को संसद में प्रवेश से पहले मास्क बांटे गए थे.

केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के हाहाकार मचाने के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है. भारत सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए मास्क पहनने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. 

पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल रिव्यू मीटिंग

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 (Omicron BF.7) को लेकर केंद्र सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार (22 दिसंबर) को कोरोना (Corona) को लेकर हाई लेवल रिव्यू मीटिंग करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Alert: मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही नहीं... इन चीजों का भी जरूर रखें ध्यान- सरकार ने भी जारी की है एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget