एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: क्या फिर से पैर पसार रहा कोरोना वायरस! 10 महीनों बाद दोबारा बढ़ी कोविड केस की रफ्तार

Corona Virus: पिछले 15 दिनों में दिल्ली में वायरस के 459 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले पखवाड़े में 191 और पहले 15-दिन की अवधि में 73 थे. इसके अलावा यूपी, राजस्थान और बिहार में भी कोविड के केस बढ़े हैं.

Corona virus Case in India: कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसार रहा है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 63 नए केस सामने आए हैं. यह पिछले साल मई के बाद से राजधानी में एक दिन में संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है. दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कुछ अन्य उत्तरी राज्यों में भी कोरोना वायरस के केस में तेजी देखी गई है.

पिछले 15 दिनों में दिल्ली में वायरस के 459 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले पखवाड़े में 191 और पहले 15-दिन की अवधि में 73 थे. राजस्थान में जहां सीएम भजन लाल शर्मा भी कोरोना संक्रमित हुए हैं, वहां भी कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी देखी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में राजस्थान में कोरोना के 226 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दो पखवाड़े में 96 और 27 था. एक्सपर्ट का मानना है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या इससे अधिक है, लेकिन टेस्टिंग कम होने की वजह से मामले सामने नहीं आ पा रहे हैं.

सर्दी में भी बढ़ने लगे थे केस

पिछली बार मई 2023 में दिल्ली में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 50 से अधिक थी. यह देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का शुरुआती स्टेज था. अप्रैल के बीच में यह संख्या सबसे अधिक रही थी, तब 19 अप्रैल 2023 को पूरे देश में कोरोना के 12,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. इस सर्दी (दिसंबर 2023-जनवरी 2024) में मामले फिर से बढ़े, लेकिन यह संख्या बहुत कम थी. इस बढ़ोतरी के दौरान एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की संख्या 30 दिसंबर को थी. उस दिन पूरे भारत में 841 संक्रमित मिले थे. हालांकि ठंड के दौरान अधिकांश मामले दक्षिण भारत, खास तौर पर केरल से आ रहे थे.

इस बार उत्तर भारत में देखी जा रही बढ़ोतरी 

दो महीने के बाद उत्तर भारत में कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली और राजस्थान के अलावा यूपी और बिहार में भी संख्या बढ़ रही है. यूपी में 20 जनवरी से 4 फरवरी तक 15 दिनों की अवधि में सिर्फ 12 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन 4 फरवरी से 19 फरवरी के बीच यह बढ़कर 36 हो गया. अब 19 फरवरी से 5 मार्च के बीच यह संख्या 164 तक पहुंच गई है. इसी तरह बिहार में पिछले पखवाड़े में पाए गए मामले 14 से बढ़कर 103 हो गए हैं.

कर्नाटक के आंकड़ों में हो रहा सुधार

कर्नाटक में आंकड़ों में सुधार हो रहा है. राज्य ने हाल के 15 दिन की अवधि में कोरोना के 268 नए केस दर्ज किए हैं, जो पहले के दो पखवाड़े 959 से कम है. हालांकि, महाराष्ट्र में पिछले तीन पखवाड़े से मामलों की संख्या कमोबेश स्थिर रही है. राज्य में पिछले दो पखवाड़े में 466 और 555 की तुलना में नए पखवाड़े में 496 मामले दर्ज किए गए हैं.

UP News: जेल में बंद सपा विधायक की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, अब घर पहुंची ED!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget