एक्सप्लोरर

Corona vaccination in India: टीकाकरण अभियान के तहत दी गई 35.6 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज, जानिए केंद्र सरकार ने राज्यों को कितनी खुराक दी

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अभी तक 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. वहीं इस बीच केंद्र सरकार का अनुमान है कि अगस्त महीने तक कोरोना संक्रमण की रफ्तार में रोक लग सकती है. इस बीच भारत को तकरीबन 216 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2 करोड़ 40 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गए हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अभी तक 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. वहीं इस बीच केंद्र सरकार का अनुमान है कि अगस्त महीने तक कोरोना संक्रमण की रफ्तार में रोक लग सकती है. इस बीच भारत को तकरीबन 216 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई थी. जिसके तहत भारत में कोविशील्ड औऱ कोवैक्सीन की डोज दी जा रही हैं. भारत में कितनी कोरोना की वैक्सीन केंद्र सरकार ने राज्यों को दी है, कितनी राज्य और प्राइवेट अस्पतालों ने खरीदी है और आनेवाले दिनों में कितनी वैक्सीन भारत के पास होंगी आइए आपको बताते हैं. 

वैक्सीन डोज जो अब तक भारत सरकार ने राज्यों को मुफ्त दिए

- अब तक चल रहे टीकाकरण अभियान के लिए 35.6 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है.
- पीएम केयर फंड से 6.6 करोड़ जिसमें से कोविशील्ड 5.6 करोड़ और कोवैक्सीन 1 करोड़ दी गई.
- GAVI COVAX फैसिलिटी से एक करोड़ वैक्सीन मिली थी जिसमे सभी कोविशील्ड की डोज थी जिसका इस्तेमाल किया जा चुका है. 
- दूसरे चरण के लिए 10 करोड़ वैक्सीन प्रोक्योर की गई. जिसमें से 86% राज्यों को दी जा चुकी है जबकि बाकी जल्द मिल जाएंगी. इसमे 10 करोड़ कोविशील्ड है और 2 करोड़ कोवैक्सीन शामिल हैं. 
- तीसरे चरण के लिए 16 करोड़ वैक्सीन प्रोक्योर की गई. जिसमें से 11 करोड़ कोविशील्ड और 5करोड़ कोवैक्सीन है. इनकी सप्लाई मई से जुलाई के बीच की जाएगी. 
- अब तक कुल 35.6 करोड़ वैक्सीन डोज केंद्र की तरफ से दी गई हैं, जिसमे से 27.6 करोड़ कोविशील्ड और 8 करोड़ कोवैक्सीन है.
- इसके अलावा 16 करोड़ और वैक्सीन है जो पाइपलाइन में है. जिसमें केंद्र सरकार द्वारा दी जानेवाली वैक्सीन के अलावा राज्य सरकार और प्राइवेट हॉस्पिटल को मिलने वाली वैक्सीन है.

वहीं मई के महीने में वैक्सीन की बात करें तो

- भारत सरकार ने राज्यों को 1.65 करोड़ मुफ्त वैक्सीन दी है. वहीं अभी 2.35 करोड़ डोज दी जाएंगी. 
-  राज्यों द्वारा सीधे 1.23 करोड़ डोज खरीदी गई है और मिल चुकी है. वहीं राज्यों द्वारा सीधे खरीदे गए वैक्सीन जो पाइपलाइन में है जल्द मिलेगी, उसकी संख्या 1.27 करोड़ है.
- निजी अस्पतालों द्वारा सीधे खरीदी गई खुराक की संख्या 0.80 करोड़ है.
यानी मई में कुल 7.30 करोड़ खुराक डोज़ राज्यों के पास होगी.

साल के अंत तक मिलेंगी 216 करोड़ डोज

वहीं सरकार को उम्मीद है अगस्त के बाद हालात बहुत बेहतर होंगे. यानी 100 दिन बाद भारत में वैक्सीन का भंडार होगा. भारत में अगस्त-दिसंबर में इन कंपनी से मिलेगी 216 करोड़ वैक्सीन डोज.

कोविशील्ड - 75 करोड़
कोवैक्सीन - 55 करोड़
बायोलॉजिकल E - 30 करोड़
जाइडस कैडिला - 5 करोड़
नोवावैक्स - 20 करोड़
भारत बायोटेक नेजल  - 10 करोड़
जेनोवा - 6 करोड़
स्पुतनिक - 15.6 करोड़
 
इनमें वो वैक्सीन शामिल नहीं है जिन्हें यूएस, यूके, जापान, यूरोपियन देश या विश्व स्वास्थ्य संघटन से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. 

 

इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार और सीतलकुची में हिंसा प्रभावितों से मिले राज्यपाल धनखड़, विरोध में दिखाए गए काले झंडे

 

ICU-ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर साइबर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर करता था धोखाधड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget