एक्सप्लोरर

Corona Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2487 नए मरीज, 13 लोगों की मौत

Corona Virus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मामलों को लेकर आज नए आंकड़े जारी कर दिए हैं. आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2487 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 2878 मरीज ठीक हुए हैं 13 की मौत हुई.

Covid-19 Update News: भारत में पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 2487 नए मामले सामने आए हैं और 2878 मरीज रिकवर हुए हैं जबकि 13 लोगों की कोविड से मौत हो गई है. अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो कुल सक्रिय मामले 17,692 हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर रोज इन आकंड़ों को जारी करके अपडेट देता है. वहीं अगर कल की बात करें तो कल 2858 सक्रिय मामले सामने आए थे और 3355 रिकवरी रेट था तो वहीं 11 लोगों की मौत हो गई थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गयी. आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी.

केरल, दिल्ली और महाराष्ट के कोरोना मरीजों की मौत

मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 13 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की मौत केरल, चार की दिल्ली और एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई. इस महामारी से देश में अब तक कुल 5,24,214 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 1,47,854 की महाराष्ट्र में, 69,363 की केरल, 40,105 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,192 की दिल्ली, 23,513 की उत्तर प्रदेश और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई.

देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.

देश में टीकाकरण के आंकड़े

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1,91,15,90,37 से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

13 मई को जारी किए गए आंकड़े

कोविड के 2841 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 16 हजार 254 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 18604 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 524190 हो गई है. उपचाराधीन मरीज कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 463 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.69 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 42573460 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 190.99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 673 नए मामले सामने आए- 4 लोगों की मौत, जानिए महाराष्ट्र का भी हाल

ये भी पढ़ें: Delhi Covid-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में Corona के आए 899 नए केस, बढ़ते मामलों के बीच बूस्टर डोज लगवाने से पहले जान ले ये जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget