एक्सप्लोरर

Corona Second Wave: भारत में सिर्फ 11 दिन में दर्ज हुए 10 लाख मामले, अक्टूबर के बाद हो रही हैं सबसे ज्यादा मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई है कि पिछले 11 दिनों में देश में 10 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं. चिंता की बात यह है कि मामलों के साथ-साथ अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. जो आंकड़े सामने आए हैं, वह आपकी नींद उड़ा देंगे.

Corona Second Wave: देश में कोरोना वायरस अब दिन पर दिन इतना खतरनाक होता जा रहा, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. देश में अब हर दिन संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा आ रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई है कि पिछले 11 दिनों में देश में 10 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं. चिंता की बात यह है कि मामलों के साथ-साथ अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. देश में अक्टूबर 2020 के बाद अब सबसे ज्यादा मौत हो रही हैं. जो आंकड़े सामने आए हैं, वह आपकी नींद उड़ा देंगे.

पहले वर्तमान स्थिति पर एक नज़र

भारत में आज कोरोना के एक लाख 31 हजार 968 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 हो गई है. वहीं, 780 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर एक लाख 67 हजार 642 हो गई है. देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख 79 हजार 608 हो गई है. जबकि इसी साल 12 फरवरी को सबसे कम एक लाख 35 हजार 926 एक्टिव केस थे. देश में अभी तक एक करोड़ 19 लाख 13 हजार 292 लोग ठीक हुए हैं.

पिछले 11 दिनों का हिसाब किताब

  • 9 अप्रैल- एक लाख 31 हजार 968 नए मामले, 780 मौत
  • 8 अप्रैल- एक लाख 26 हजार 789 नए मामले, 685 मौत
  • 7 अप्रैल- एक लाख 15 हजार 736 नए मामले, 630 मौत
  • 6 अप्रैल- 96 हजार 982 नए मामले, 446 मौत
  • 5 अप्रैल- एक लाख 3 हजार 558 नए मामले 478 मौत
  • 4 अप्रैल- 93 हजार 249 नए मामले, 513 मौत
  • 3 अप्रैल- 89 हजार 129 नए मामले, 714 मौत
  • 2 अप्रैल- 81 हजार 466 नए केस, 469 मौत
  • 1 अप्रैल- 72 हजार 330 नए केस, 459 मौत
  • 31 मार्च- 53 हजार 480 नए केस, 354 मौत
  • 30 मार्च- 56 हजार 211 नए केस, 271 मौत

यानि आंकड़ों से साफ है कि पिछले 11 दिनों के अंदर कोरोना संक्रमण के 10 लाख 20 हजार 898 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं इतने ही दिनों में 5 हजार 799 लोगों की मौत हुई है. सीधा सा मतलब है कि कोरोना की ये स्थिति पहली लहर से भी भयानक है.

इस अहम बिंदुओं पर भी डाले नज़र

  • देश में एक करोड़ 20 लाख मामलो से एक करोड़ 30 लाख मामले सिर्फ 11 दिनों के अंदर हुए. यानि पहली बार महामारी शुरू होने के बाद से 10 लाख मामले 11 दिनों में तेजी से बढ़े.
  • सितंबर 2020 में 40 लाख से 50 लाख मामले भी 11 दिनों के अंदर हुए.
  • एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 मामलों के साथ भारत दुनिया में तीसरे नंबर है. पहले नंबर पर 3.16 करोड़ मामलों के साथ अमेरिका है. वहीं दूसरे नंबर पर 1.32 करोड़ मामलों के साथ ब्राजील है. हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत ब्राजील को पीछे छोड़ सकता है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases India: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- 149 जिलों में पिछले 7 दिनों में कोविड का कोई नया केस नहीं आया

मास्क न पहनने पर जुर्माना: दिल्ली में 2000, तेलंगाना में एक हजार रुपये, जानिए- देश में कहां कितना है फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget