एक्सप्लोरर

जानिए इस बार पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम क्यों है खास, कल होगा प्रसारण

कोरोना संकट के बीच एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. इस समय बड़ा सवाल यह है कि देश में लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हैं. इस महीने कल यानी 31 तारीख को 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण होगा. इस बार ये कार्यक्रम पहले से कुछ खास रहने वाला है. इसकी दो वजह हैं. पहली- लॉकडाउन-4 का आखिरी दिन कल है और दूसरा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज एक साल पूरा हो गया है.

क्या पीएम मोदी लॉकडाउन-5 का करेंगे ऐलान?

31 मई को देश में लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो रहा है. अब लॉकडाउन-5 को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले 12 दिनों में 75 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि देश में लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं?

कई राज्य लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने के पक्ष में हैं. इसमें ज्यादातर बीजेपी शासित राज्य हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यों की मांग पर पहले से कुछ ज्यादा छूट के साथ लॉकडाउन-5 का ऐलान संभव है. मॉल और रेस्तरां खोलने की छूट दी जा सकती है. इस बात की प्रबल संभावना है कि केवल कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे और बाकी के कई क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दे दी जाए. मगर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियम, फेस मास्क और आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का इस्तेमाल हर जगह जरूरी होगा, जोकि एक प्रकार का एंट्री टिकट ही माना जाएगा.

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा

आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को एक साल पूरा हो गया. ऐसे मौके पर 31 मई को 'मन की बात' कार्यक्रम में मोदी अपनी सरकार की सफलता और उपलब्धियों पर चर्चा कर सकते हैं. मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में तीन तलाक बिल, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा, 10 बड़े बैंको का विलय और नागरिकता संशोधन कानून लागू करने जैसे कड़े कदम उठाए. कोरोना संकट में भी तमाम कड़े फैसले लेते हुए सफलता हासिल की. 'मन की बात' कार्यक्रम में मोदी इन उपलब्धियों का जिक्र कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार 2 का एक साल: तीन तलाक बिल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक, बड़े फैसलों पर एक नजर पीएम ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, यहां पढ़ें पत्र में हूबहू क्या लिखा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget