एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: जल्द घर से मुकदमा दाखिल कर सकेंगे सुप्रीम कोर्ट के वकील, जिरह की भी होगी सुविधा

कोरोना वायरस के चलते सुप्रीम कोर्ट जल्द ही घर बैठे मुकदमा दाखिल करने की सुविधा शुरू करने जा रहा है.इसको लेकर चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में बैठक भी हुई.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के वकील बहुत जल्द अपने दफ्तर से ही मुकदमें फाइल कर सकेंगे. यही नहीं, उन्हें दफ्तर में बैठे-बैठे ही जिरह करने की भी सुविधा मिलेगी. कोर्ट में लोगों की आवाजाही में कमी लाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन उपायों पर पहले से काम किया जा रहा था. अब कोरोना के चलते इस काम में तेजी लाई गई है.

कोविड-19 यानी कोरोना से निपटने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से सुप्रीम कोर्ट ने काफी तत्परता दिखाई है. कोर्ट ने फिलहाल कामकाज को बेहद सीमित करते हुए सिर्फ जरूरी मामलों पर ही सुनवाई की बात कही है. गैरजरूरी लोगों को परिसर में आने से रोकने, जांच के बाद ही दाखिल होने की इजाजत देने, पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइज करने जैसे कई उपाय अपनाए जा रहे हैं.

CJI ने ली अहम बैठक

इसी कड़ी में रविवार को चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने बेहद अहम बैठक बुलाई. बैठक में चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस यु यु ललित, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और एल नागेश्वर राव शामिल हुए. बैठक में एम्स के डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के डॉक्टर बलराम भार्गव समेत फोर्टिस, अपोलो और मेदांता हॉस्पिटल के बड़े डॉक्टर शामिल हुए. वकीलों की संस्था SCBA और SCAORA के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे.

जारी रहेंगे एहतियाती उपाय

इस बैठक में यह तय किया गया कि फिलहाल कोर्ट में कामकाज को सीमित रखना जारी रहेगा. साथ ही :-

* कोर्ट में आने वाले लोगों से बकायदा फॉर्म भरवा कर यह जानकारी ली जाएगी कि वह किसी ऐसे देश तो नहीं गए थे जहां कोरोना का असर है.

* उनके परिवार में कोई कोरोना से प्रभावित तो नहीं है.

* पिछले 2 दिनों में उनका स्वास्थ्य कैसा रहा है? सर्दी या बुखार जैसे कोई लक्षण तो नहीं हुए?

* लोगों के कोर्ट परिसर में दाखिल होने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. जिनके शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा होगा, उन्हें परिसर में आने से रोक दिया जाएगा.

* कोर्ट परिसर को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा.

* कोर्ट रूम के अंदर वालंटियर खड़े होंगे, जो लोगों को एक दूसरे के ज्यादा करीब आने से आगाह करते रहेंगे.

* जगह-जगह सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा.

* इस तरह की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाएंगे जिनमें कोरोना के विस्तार से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी.

कोर्ट आए बिना होंगे सारे काम

इसी बैठक के दौरान सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जल्द ही वकीलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने दफ्तर से मुकदमों की पैरवी करने की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने बताया :-

# बहुत जल्द दफ्तर में बैठकर मुकदमे फाइल करने के लिए की ई-फाइलिंग सुविधा हफ्ते में सभी दिन 24 घंटे के लिए शुरू कर दी जाएगी.

# वकील एक ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने दफ्तर से बैठकर मुकदमों में जिरह कर सकेंगे.

# कोर्ट की कार्रवाई रिपोर्ट करने के लिए आने वाले पत्रकार को भी कोर्ट रूम में आने की जरूरत नहीं होगी. उनके बैठने के लिए जो प्रेस लाउंज बनाया गया है, वहां पर स्मार्ट टीवी के जरिए उन्हें मुकदमों की कार्रवाई देखने-सुनने की सुविधा मिलेगी.

आएगा ऐतिहासिक बदलाव

दरअसल मौजूदा चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े को तकनीक से जुड़े विषयों में गहरी दिलचस्पी है. वह कई बार सुप्रीम कोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की मंशा जताते रहे हैं. बिना कागज बर्बाद किए इंटरनेट के जरिए मुकदमों की फाइलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुकदमों की पैरवी जैसी बातों पर लंबे समय से चर्चा होती रही है. लेकिन चीफ जस्टिस बोबड़े के कार्यकाल में इसमें तेजी आई है. अब कोरोना के खतरे को देखते हुए इस प्रक्रिया को और भी ज्यादा तेज कर दिया गया है. ऐसे में जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के कामकाज के तरीके में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

बिग बॉस 13 को लेकर रश्मि देसाई का आया है ये बयान, अभिनेत्री ने शो को लेकर कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान की ओछी राजनीति, कोरोना वायरस से SAARC देशों की जंग में कश्मीर को ले आया पाक

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget