एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना संक्रमण में गिरावट, 24 घंटे में मिले 36 मरीज, 3 मरीज़ों की मौत

कोरोना संक्रमण के केस घटने के साथ ही संक्रमण की दर भी गिरकर 0.06 फीसदी पर पहुंच गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सोमवार को महज 36 नए मामलों की पुष्टि हुई. इस दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई, जबकि रविवार को दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की भी मौत नहीं हुई थी. हालांकि शनिवार को 4 मरीजों की मौत हुई थी और 59 लोग संक्रमित मिले थे. 

कोरोना संक्रमण के केस घटने के साथ ही संक्रमण की दर भी गिरकर 0.06 फीसदी पर पहुंच गई है. राज्य में अभी 567 मरीजों का इलाज चल रहा है. 24 घंटे के अंदर 58 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया. अब तक 14,09,968 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. कोरोना की वजह से 25030 मरीजों की मौत की अब तक पुष्टि की गई है. 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 24 घंटे में 11354 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. इनमें से 7047 मरीजों को पहली डोज दी गई, जबकि 4307 मरीजों को दूसरी डोज लगाई गई. 93,41,815 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. इनमें से 22,16,413 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है.

48198 लोगों का 24 घंटे में कोविड टेस्ट किया गया. इनमें से रैपिड एंटीजेन टेस्ट 11212 थे. दिल्ली में अब तक 22856113 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. गौरतलब है कि दिल्ली में एक समय अप्रैल के महीने में संक्रमण की दर 36 फीसदी तक पहुंच गई थी, जोकि अब नीचे गिरकर 0.10 फीसदी से भी कम हो गई है.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले शुक्रवार को कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए रंग आधारित प्रतिक्रिया कार्य योजना को पारित किया था. प्राधिकरण ने रंग आधारित चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) पारित की जिसके तहत कोविड-19 हालात की गंभीरता के आधार पर पाबंदियां लगाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में कोरोना से कम मौतों के बावजूद मृत्यु दर में बढ़ोतरी दिखाई गई | जानें पूरा मामला

IIT कानपुर का दावा- कोरोना की तीसरी लहर होगी कम खतरनाक, अक्टूबर-नवंबर तक आने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget