एक्सप्लोरर

अनलॉक में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पिछले 10 दिनों में सामने आए दो लाख से ज्यादा केस

देश में जब से लॉकडाउन खत्म हुआ है, तब से कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी विस्फोट हुआ है. जानिए किस तरह इस दौरान संक्रमण के मामलों में इज़ाफा हुआ है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ती जा रही है. पिछले दो दिन से भारत में 28 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज़ सामने आए. आज देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख, छह हजार, 752 तक पहुंच गई. वहीं अब तक 23,727 मरीज़ इस संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं. भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की 9 लाख के पार पहुंचने में 166 दिन लगे हैं.

30 जनवरी को सामने आया था पहला केस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था. इसके बाद 19 मई तक देश में एक लाख केस हो चुके थे. पहले एक लाख केस 110 दिन में सामने आए थे. इसके बाद से सिर्फ 56 दिनों में आठ लाख मामले सामने आ चुके हैं. 19 मई को भारत में एक लाख, एक हजार, 139 पॉजिटिव केस थे. इसके बाद अगले 15 दिनों में ही कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख से ज्यादा हो गए. वहीं 3 जून को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख, सात हजार, 615 पहुंच गई थी. 13 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों 3 लाख, आठ हजार, 993 थी. इसके बाद अगले एक लाख केस सिर्फ आठ दिनों में सामने आए.

21 जून को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख, 10 हजार के पार हो गई थी. वहीं अगले 6 दिनों में एक लाख केस और जुड़ गए. 27 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया. इसके अगले पांच दिनों में एक लाख केस देखने को मिले. 2 जुलाई को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख, चार हजार, 641 हो गई. इसके बाद पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या सात लाख, 19 हजार, 665 पहुंच गई. 11 जुलाई तक एक और लाख केस जुड़ गए और संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख, 20 हजार, 916 तक पहुंच गई. इसके बाद लगातार तीन दिनों से कोरोना मरीज़ों की संख्या में लगातार विस्फोट हो रहा है.

बीते एक दिन में सामने आए 28 हजार से ज्यादा केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में मंगलवार तक 3 लाख, 11 हजार, 565 एक्टिव पेशंट हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं इस संक्रमण से से अब तक 5 लाख, 71 हजार, 459 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में देश में 28 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं जबकि 553 मरीजों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

लद्दाख: चीन सीमा पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए तैयार किए जा रहे ऊंट, थकान से बचाने के लिए दिया जाएगा सीबकथ्रोन जूस

फ्रांस के पिघल रहे ग्लेशियर पर मिले भारतीय समाचार पत्र के अवशेष, 1966 में क्रैश हुआ था भारतीय विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget