एक्सप्लोरर

गुजरात: राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- बीजेपी-संघ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों को मिलेगा टिकट

‘संवाद’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, स्वास्थ्य और शिक्षा की खराब हालत जैसे मुद्दे उठाते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये सभी गुजरात में बीजेपी की हार सुनिश्चित करेंगे.

अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी के केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा जिन्होंने बीजेपी और इसके सहयोगी संगठन आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. इस साल के अंत में होने वाले चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल की आलोचना की और दावा किया कि गुजरात में यह फेल हो चुका है.

हाल ही में जो लोग बाहर से पार्टी में आए हैं उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा: राहुल गांधी

साबरमती रिवरफ्रंट पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने नोटबंदी से लेकर बेरोजगारी तक कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ‘‘टिकटों का जल्द बंटवारा होगा और पार्टी के उन्हीं वफादार लोगों को टिकट दिया जाएगा जिन्होंने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. हाल ही में जो लोग बाहर से पार्टी में आए हैं उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा.’’ वह कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश पांड्या के एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पांड्या ने दावा किया कि कांग्रेस केवल उन्हीं लोगों को टिकट देती है जिनके पास धन और बाहुबल है.

‘संवाद’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, स्वास्थ्य और शिक्षा की खराब हालत जैसे मुद्दे उठाते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये सभी गुजरात में बीजेपी की हार सुनिश्चित करेंगे.

बीजेपी और पीएम मोदी गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे से डरे हुए हैं: राहुल गांधी

राहुल ने कहा, ‘‘बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे से डरे हुए हैं. आप लंबे समय तक सच्चाई नहीं छिपा सकते.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में दो दशक से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और वह चुनाव जीतेगी. मोदी के विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के 'विकास के गुजरात मॉडल का सतहीपन' उजागर हो गया है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सवाल उन्हें पहले ही सौंप दिए थे.

एक सवाल के जवाब में कि क्या बीजेपी ने मीडिया पर नियंत्रण हासिल कर रखा है, कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार मीडिया पर नाहक दबाव बना रही है. उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी जी बड़े कॉरपोरेट घरानों को धन देते हैं जो मीडिया को नियंत्रित करते हैं. गुजरात में मोदी के छह-सात दोस्त मीडिया को नियंत्रित कर रहे हैं. हमें मालूम है कि मोदी जी मीडिया पर दबाव बना रहे हैं. कुछ मीडियाकर्मियों ने मुझे बताया कि वे डरे हुए हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की अनदेखी करते हुए मोदी कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रहे हैं.

बीजेपी के झूठ को बेनकाब करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने टाटा नैनो को 36 हजार करोड़ रुपये दिए लेकिन राज्य के किसानों को कुछ नहीं दिया. नैनो संयंत्र चलाने के लिए जमीन की कीमत सहित टाटा कंपनी को कुल 60 हजार करोड़ रुपये दे दिए. लेकिन आपको सड़कों पर कितने नैनो कार दिखती हैं?’’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बीजेपी की तरफ से विकास के बारे में फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget