एक्सप्लोरर

Karnataka में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, शिवकुमार और सिद्धरमैया में जुबानी जंग तेज

Karnataka Congress: कर्नाटक में कांग्रेस का नाटक शुरू हो गया है. CM पद को लेकर रस्साकसी का दौर चल रहा है. विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं लेकिन सीएम की कुर्सी के लिए पार्टी दो फाड़ हो चुकी है.

Word War For CM Post: कर्नाटक (Karnataka) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होना अभी बाकी है लेकिन यहां मुख्यमंत्री (Chief Minster) पद की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस (Congress) में तनातनी शुरू हो गई है. ये तनातनी इतनी बढ़ गई है कि सार्वजनिक मंच से नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने लगे हैं. कांग्रेस के सत्ता में आने की स्थिति में वहां मुख्यमंत्री कौन होगा को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) के खेमों में खींचतान जारी है. उन्होंने मैसूर (Mysore) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की इच्छा जाहिर की थी वो सीएम बनना चाहते हैं. इसके बाद पार्टी के अन्य नेता इस बात से खफा हो गए.

साल 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष एमबी पाटिल ने भी शिवकुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. ऐसा लग रहा है कि उनको अध्यक्ष शिवकुमार पर अंकुश लगाने के लिए ही बनाया गया है. इसके अलावा वो शिवकुमार के धुर विरोधी सिद्धरमैया के करीबी भी हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा भी था कि कोई किसी का पंसदीदा नहीं है और कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है. वो चाहे दलित हो, पिछड़ा हो या फिर लिंगायत नेता हो. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो तो सभी नेताओं से विचार विमर्श किया जाएगा.

हाईकमान का निर्णय अंतिम होगा

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम कोई दोयम दर्जे को नागरिक नहीं हैं. हमें अपनी ताकत के दम पर सत्ता में आना है फिर उसके बाद निर्वाचित विधायकों की राय के आधार पर हाईकमान निर्णय लेगा और वही अंतिम होगा. हम सभी की इच्छा है कि मुख्यमंत्री बनें लेकिन सभी की इच्छाएं पूरी थोड़े ही न होती है. पाटिल इससे पहले भी एक बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने एक बार पहले भी कहा था कि सिद्धरमैया के बाद वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. मुझे आशा है लेकिन मैं लालची नहीं हूं.

जमीर अहमद खान ने भी किया शिवकुमार पर हमला

एमबी पाटिल (MP Patil) के बाद कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व मंत्री जमीर अहमद खान (Zameer Ahemad Khan) ने भी शिवकुमार (Shivkumar) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जमीर अहमद भी सिद्धरमैया (Siddaramaiah) के करीबियों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि एक समुदाय के समर्थन के दम पर आप मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. आपको हर समुदाय का समर्थन चाहिए होता है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) वोक्कालिगा समुदाय (Vokkaliga community) से बड़ा है और मैं मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखता हूं लेकिन क्या मैं सिर्फ मुस्लिम वोटरों के दम पर मुख्यमंत्री बन जाऊंगा. इसके लिए तो मुझे सभी समुदायों को भरोसे में लेना होगा.

ये भी पढ़ें: '...तो हमारे खाने में कीड़े रेंगेंगे', कर्नाटक में कांग्रेस नेता केआर रमेश कुमार के बयान पर खड़ा हुआ विवाद

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में केरूर हिंसा की पीड़ित महिला ने सिद्धारमैया की गाड़ी पर फेंके पैसे, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget