एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन

Petrol-Diesel Price: देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 22वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.15 रुपए और डीजल का दाम 5.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस देशभर में सांकेतिक प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस का यह प्रदर्शन 11 जून को होगा. कांग्रेस का कहना है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर काबू पाने में नाकाम रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कई बार पेट्रोलियम कीमतों को लेकर मोदी सरकार को घेर चुके हैं. 

राजस्थान इकाई ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता 11 जून को राज्य के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है.

डोटासरा ने कोरोना बचाव टीकाकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के लिए टीकाकरण नीति बनाने में विफल रही. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी या तो देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को समझ नहीं सके या उन्होंने जानबूझकर इस खतरे को नजरअंदाज कर दिया.

आज भी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में एक दिन थमने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं. पेट्रोल और डीजल की दामों में आज 19 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे ज्यादा है. वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 है. इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है. 

देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget