एक्सप्लोरर

शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात से कांग्रेस खफा, टाइमिंग पर उठाए सवाल- सूत्र

शरद पवार ने ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है जब महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के नेता कई दौर की बैठकें कर चुके हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से खफा है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, ऐसे वक्त में जब महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की बातचीत चल रही है, शरद पवार को प्रधानमंत्री मोजी से नहीं मिलना चाहिए था.

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार की यह मुलाकात सही वक्त पर नहीं हुई है इस वक्त महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ शरद पवार सरकार बनाने की पहल कर रहे हैं वे कई बार कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस अध्यक्ष तक से मुलाकात कर चुके हैं. कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्र सवाल के अंदाज में कहते हैं सरकार गठन की इन कोशिशों के बीच शरद पवार का प्रधानमंत्री मोदी से मिलना क्या संदेश देना चाहते हैं?

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार को किसानों के मुद्दे पर अगर मिलने जाना था तो वे दूसरे सहयोगी दलों को भी साथ ले सकते थे. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा है, महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे पर उन्हें कांग्रेस का भी साथ लेना चाहिए था लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से अकेले मिलने का रास्ता चुना जो कि ठीक नहीं है.

कांग्रेस सूत्र इस मुलाकात से इस कदर खफा हैं कि वे कहते हैं ''अभी बातचीत बहुत ही प्रारंभिक दौर में है ऐसे में परस्पर भरोसा कायम रखने के लिए कदम उठाए जाते हैं लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात ने इस भरोसे को ठेस पहुंचाई है.''

शरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कयास तेज

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, बातचीत इस प्रारंभिक दौर में है कि अभी तो सैद्धांतिक रूप से भी यह तय नहीं हुआ है कि गठबंधन में जाना है या नहीं और यह गठबंधन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि शिवसेना अपने कट्टर हिंदुत्व से और हिंदुत्व की विचारधारा से अपने आप को दूर करने का कितना भरोसा जता पाती है.

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रधानमंत्री की यह मुलाकात संभावित गठबंधन में दरार डाल रही है तो क्या इस मुलाकात के बाद अब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन का टूटना तय हो गया है. क्या एनसीपी वाकई में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकती है. इन सवालों के जवाब अगले कुछ दिनों में मिल सकते हैं.

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस: दिल्ली में आज कांग्रेस-NCP की बैठक, BJP सांसदों के साथ पवार की तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget