एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस: दिल्ली में आज कांग्रेस-NCP की बैठक, BJP सांसदों के साथ पवार की तस्वीर वायरल

अभी तक सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का कोई ठोस फॉर्मूला सामने नहीं आया है. सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने भी सरकार पर कोई बात नहीं होने का बयान देकर सबको चौंका दिया था.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच आज एक और मीटिंग है. फैसले लेने में कांग्रेस और एनसीपी पूरा वक्त ले रही है. एक हफ्ते से महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम फाइनल हो जाने की बात कही जा रही है. लेकिन फिर भी शरद पवार सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बढ़ा रहे हैं और शिवसेना अब पूरी तरह पवार की पहेली में उलझ गई है. इस बीच बीजेपी के चार सांसदों के साथ शरद पवार की तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

बैठक में कौन-कौन शामिल होगा

दिल्ली में आज शाम पांच बजे कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की बैठक होगी. ये बैठक शरद पवार के आवास पर हो सकती है. इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खरगे, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चौहान, बालासाहब थोरात, विजय वडट्टीवार रहेंगे तो वहीं एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार और जयंत पाटिल, नवाब मलिक मौजूद रहेंगे. सोमवार शाम सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार ने कहा था कि सरकार बनाने पर कोई बात नहीं हुई लेकिन कांग्रेस-एनसीपी के नेता आपस में मिल कर आगे का रास्ता तय करेंगे.

कांग्रेस-एनसीपी आराम से फैसला लेने के मूड में दिख रही है. महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी उसको लेकर जारी सस्पेंस के बीच एक तस्वीर सामने आई है जो नए कयासों को जन्म दे रही है. इस तस्वीर में एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के साथ बीजेपी के 4 सांसद दिख रहे हैं.

तस्वीर में कौन-कौन है?

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस: दिल्ली में आज कांग्रेस-NCP की बैठक, BJP सांसदों के साथ पवार की तस्वीर वायरल

तस्वीर में ठीक बीच में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार बैठे हुए हैं. शरद पवार के दाहिने झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे बैठे हैं. शरद पवार के बायीं तरफ निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम बैठी हुई हैं. निशिकांत दुबे के बगल में बीजेपी सांसद शिवकुमार उदासी हैं. तस्वीर में सबसे आख़िर में खड़े हैं बीजेपी के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर. पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज हाल में ही समाजावादी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में आए हैं.

नीरज शेखर के बगल में वसुंधरा राजे के बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह खड़े हुए हैं. तस्वीर में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं. ये तस्वीर सोमवार की रात शरद पवार के घर हुई डिनर पार्टी की है. बताया जा रहा है कि सोमवार को सुप्रिया सुले की बेटी का जन्मदिन भी था. अब सवाल ये उठता है कि शरद पवार के घर बीजेपी के चार सांसदों की मौजूदगी के क्या मायने हैं? क्या सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और एनसीपी के बीच भी कोई खिचड़ी पक रही है?

गठबंधन का कोई ठोस फॉर्मूला सामने नहीं आया

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं इसलिए किसी भी सवाल को खारिज नहीं किया जा सकता है. सवालों को बल इसलिए भी मिल रहा है, क्योंकि अभी तक सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का कोई ठोस फॉर्मूला सामने नहीं आया है. सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने भी सरकार पर कोई बात नहीं होने का बयान देकर सबको चौंका दिया था.

बीजेपी और एनसीपी के बीच की नजदीकी उस वक्त भी दिखी जब राज्य सभा में पीएम मोदी ने शरद पवार की पार्टी की तारीफ की. चर्चा को हवा इस बात से भी मिल रही है क्योंकि बीजेपी-शिवसेना की सरकार के लिए फॉर्मूला पेश करने वाले आठवले भी कह रहे हैं कि अगर एनसीपी बाहर से समर्थन दे दे तो क्या दिक्कत है.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में नेताओं की नजरबंदी हटाने के संकेत मिले, राम माधव बोले- अब राजनीतिक संवाद की जरूरत

छह महीनों में सरकारी बैंकों में 95 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के फ्रॉड हुए- निर्मला सीतारमण

Explained: आज राज्यसभा में पेश होगा ट्रांसजेंडर बिल 2019, जानिए इसके बारे में A टू Z जानिए- भारत रत्न देने की प्रक्रिया क्या होती है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget