एक्सप्लोरर

IAF चीफ के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, बोले- 'राहुल गांधी के आरोपों से...'

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वोट चोरी वाले मुद्दे से ध्यान भटकाने की भाजपा की साजिश है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनकी ओर से कहा गया कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए थे.

कांग्रेस नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह बयान इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ का मामला सामने लाए हैं और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा करवा रही है.

'वोट चोरी' के आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश

उदित राज ने दावा किया कि जो बयान अभी सामने आए हैं, अगर पहले आए होते तो भारतीय सेना के मनोबल, जनता के विश्वास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत होती. भारत की विदेश नीति को मजबूती मिलती, क्योंकि कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े थे, और भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ रहा था.

कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि जो बयान एयर चीफ दे रहे हैं, उसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद में देनी चाहिए थी, लेकिन उनकी ओर से ऐसा नहीं किया गया. वर्तमान में चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगा है तो ध्यान भटकाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित बयान सामने आ रहे हैं.

सीजफायर के मुद्दे को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

उदित राज ने कहा कि वह सुरक्षा बलों की बहादुरी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. हमारे सशस्त्र बल सर्वश्रेष्ठ हैं. हालांकि ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित बयान देने के लिए इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि वोट चोरी का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता का दावा है कि वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष कुछ भी कर सकता है, क्योंकि पूरे देश का ध्यान वोट चोरी के मामले पर चला गया है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर यह बयान पहले आया होता तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अच्छा-खासा समर्थन मिल सकता था. युद्धविराम के पीछे कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाथ था और कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े थे तो उन्होंने ये घोषणाएं पहले क्यों नहीं कीं? अगर उन्होंने की होती तो हमारी अंतरराष्ट्रीय स्थिति अलग होती.

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

उदित राज ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी करते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आयोग को बेईमान कहा. कांग्रेस नेता ने कहा कि आयोग का डाटा ही राहुल गांधी ने शेयर किया है. आयोग इसकी जांच कराए और अपनी गलती माने

ये भी पढ़ें:- 'भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं', ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget