एक्सप्लोरर

राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव!

Congress to Move No Confidence Motion: विपक्ष से जुड़ी हुई कुछ पार्टियों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा शुरू की है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आम सहमति नहीं बन पाई है.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष में शुरू हुई अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा हो रही है. विपक्ष का आरोप है की राज्यसभा के अध्यक्ष नियमों से परे जाकर सत्ता पक्ष को जॉर्ज सोरोस मसले पर विपक्ष को घेरने का मौका दे रहे हैं, जबकि विपक्षी सांसद जब अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं तो उनको मौका नहीं मिल रहा.

संसद के दोनों सदनों में पिछले 12 दिनों से लगातार गतिरोध बना हुआ है. विपक्ष जहां अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर संसद की कार्रवाई नहीं चलने का आरोप लगाते हुए हमलावर है. इस सब के बीच बीजेपी की तरफ से अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगा दिया गया है. जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कह हमलावर नजर आ रही है.

सभापति पर लगाए गए ये आरोप

पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे इस गतिरोध के बीच सोमवार 9 दिसंबर को जब राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो सत्ता पक्ष से जुड़े हुए सांसदों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए जॉर्ज सोरोस के साथ उनके रिश्तों और आर्थिक तौर पर मदद लेने के आरोप लगाए. सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर विपक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताते हुए अध्यक्ष पर सत्ता पक्ष के सांसदों का पक्ष लेने का आरोप लगा दिया.

विपक्ष के सांसदों का कहना था कि सत्ता पक्ष के सांसदों कों बुनियाद आरोप लगाने का पूरा मौका दिया जा रहा है और अध्यक्ष की तरफ से उनको रोक भी नहीं जा रहा. लेकिन जब विपक्ष के सांसद आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं तो उनकी आपत्ति भी दर्ज नहीं की जा रही और ना ही उनको बोलने का मौका दिया जा रहा है.

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दल एकमत

इसी गतिरोध के चलते राज्यसभा की कार्रवाई लगातार बाधित होती रही और कार्रवाई खत्म होने के बाद सूत्रों से जानकारी निकल के सामने आई कि विपक्ष से जुड़े हुए कई राजनीतिक दल जिनमें समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई और सीपीएम राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत दिख रहे हैं. वहीं अभी बाकी दलों के बीच में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के माने तो अगले एक-दो दिनों के दौरान इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी और अगर आम सहमति बनती है तो फिर अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें:

राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में यौन उत्पीड़न की शिकायत सुनने के लिए कमिटी बनाने की मांग, SC ने याचिकाकर्ता से चुनाव आयोग के पास जाने को कहा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget