एक्सप्लोरर

जीएसटी लॉन्च आयोजन में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस, ना शामिल होने के पीछे बताई ये वजह

नई दिल्ली: कांग्रेस ने जीएसटी पर संसद में आधी रात को होने वाले विशेष आयोजन का बहिष्कार करने का फैसला किया है. राज्य सभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप सत्यव्रत चतुर्वेदी ने इस बात की जानकारी दी. राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस पार्टी के बहिष्कार की जानकारी दी.

देश में आधी रात तो सिर्फ तीन बार बुलाई गई संसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, "जीएसटी को लेकर हो रहे आयोजन में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं होगी. आधी रात को को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में अभी तक तक सिर्फ तीन कार्यक्रम हुए हैं. पहला जब देश आजाद हुआ और उस आजादी का जश्न मनाया गया. इसके बाद 1972 में जब उसी आजादी की सिल्वर जुबली मनायी तब आधी रात को कार्यक्रम हुए. इसके बाद 1997 में आजादी की गोल्डन जुबली पर कार्यक्रम हुए. शायद बीजेपी के लिए 1947, 1972 औऱ 1997 उतनी अहमियत नहीं होगी जितनी हमारी नजर में है.''

सरकार बहरी है महिलाओं की, गरीबों की, दलितों की चीख सुनाई नहीं दे रही- गुलाम नबी आजाद गुलाम नबी आजाद ने कहा, "इसके अलावा दूसरा कारण है कि देश में जो कुछ भी हो रहा है उस पर प्रधानमंत्री, बीजेपी के मंत्री, बीजेपी के मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं. इस स्वतंत्र भारत में बीजेपी के राज में क्या हो रहा है, इस पर सभी चुप्पी साधे हैं. लगातार किसानों की दुर्दशा और आत्म हत्याएं लगातार चल रही हैं. सरकार इसे महत्वपूर्ण नहीं समझती. देश में दलितों और अल्पसंख्यकों की बेदर्दी से हत्याएं हो रही हैं, इस पर बीजेपी के ना तो सीएम एक्शन लेते हैं और ना ही केंद्र सरकार कोई एक्शन लेती है.''

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''सरकार बहरी है इसलिए उसे महिलाओं की, गरीबों की, दलितों की और अल्पसंख्यकों की चीख सुनाई नहीं दे रही है. सीमा की सुरक्षा, जीडीपी में गिरावट इस पर सरकार कोई ध्यान हीं दे रही.''

कल हुए प्रदर्शन के लिए सभी को बधाई- आजाद गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''मैं अपनी पार्टी, उस सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ने देशभर में जो विरोध प्रदर्शन किया उसके लिए मैं उन्हे बधाई देता हूं. देश में भीड़ द्वारा हत्याएं अल्पसंख्यकों की हो रही हैं लेकिन इसके खिलाफ प्रदर्शन बहुसंख्यकों ने किया. इससे साफ होता है कि देश में अभी सेकुलिरिज्म जिंदा है. केंद्र सरकार सोई है.''

के सी त्यागी ने कहा कि हम GST का समर्थन करते हैं लेकिन इसे सादे तरीके से मनाया जा सकता था GST के समारोह पर इतनी फिजूलखर्ची क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget