एक्सप्लोरर

कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा- मोदी को अपने राजनीतिक सहयोगियों पर भरोसा नहीं

कांग्रेस ने मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये मंत्रियों की उम्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी कैबिनेट ‘सीनियर सिटीजन क्लब’ बन गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में हुए विस्तार और फेरबदल को ‘अधिकतम सरकार और शून्य शासन’ करार दिया है. कांग्रेस के अलावा बीजेपी की सहयोगी दल शिवसेना भी इससे खासी नाराज नजर आ रही है. यही नहीं लालू प्रसाद यादव ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा-

कांग्रेस ने मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये मंत्रियों की उम्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी कैबिनेट ‘सीनियर सिटीजन क्लब’ बन गई है.

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, “1.24 अरब की आबादी वाले जिस देश में औसत उम्र 27 साल हो, वहां मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों की औसत उम्र 60.44 साल है.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ओर तो युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लच्छेदार भाषण देते हैं, वहीं उनका मंत्रिमंडल ‘सीनियर सिटीजन क्लब’ बन गया है.

उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि कर्नाटक के अनंत कुमार हेगड़े को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि एक वीडियो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है जिसमें हेगड़े को उत्तरी कर्नाटक के कारवाड़ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों को कथित रूप से पीटते हुए दिखाया गया है.

तिवारी ने कहा, ‘‘हेगड़े का सांप्रदायिक रूप से ध्रुवीकरण के प्रयास करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है. उन्हें सरकार में शामिल करने से यह साफ संकेत है कि बीजेपी कर्नाटक में सांप्रदायिकता फैलाना चाहती है.’’

तिवारी ने आगे कहा, “इस मंत्रिमंडल विस्तार से यह भी पता चलता है कि इस बारे में निर्णय लेने में प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं हैं. ऐसा लगता है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भारत के प्रधानमंत्री हों.’’ उन्होंने कहा कि चार नौकरशाहों को मंत्रिपरिषद में जगह देने का मतलब साफ है कि प्रधानमंत्री को बीजेपी और अपने राजनीतिक सहयोगियों की काबिलियत पर कोई भरोसा नहीं रह गया है. इसीलिए नौकरशाहों को जगह दी गई है. इनमें से दो (हरदीप सिंह पुरी और अल्फांसो कन्नथम) तो सांसद भी नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि आज के मंत्रिपरिषद में हुए विस्तार एवं फेरबदल का एक ही संदेश है, ‘‘अधिकतम सरकार शून्य शासन.’’ कांग्रेस नेता ने निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का दर्जा बढ़ाये जाने को महज प्रतीकात्मक बताते हुए यह उम्मीद जतायी कि जिस प्रकार निर्मला सीतारमण के कार्यकाल में देश के आयात-निर्यात में लगातार गिरावट आयी है, वैसी ही तस्वीर रक्षा मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में न बने.

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत बोले-

(फाइल फोटो) (फाइल फोटो)

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में हुए बड़े फेरबदल के बीच, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि एनडीए ‘मृतप्राय’ है और बीजेपी को इसकी केवल तब याद आती है जब उसे समर्थन की जरूरत पड़ती है.

बीजेपी की लंबे वक्त से सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना कई मुद्दों पर बीजेपी के साथ टकराव की स्थिति में रहती है. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शिवसेना के एकमात्र सदस्य के रूप में भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते हैं.

राउत ने कहा, ‘‘बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अस्तित्व केवल कागजों पर है. जब भी बीजेपी को राष्ट्रपति चुनाव जैसी स्थिति या संसद में कुछ समर्थन की जरूरत होती है तो हमारी याद आती है.’’

राउत ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘एनडीए मृतप्राय है. यह सिर्फ गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक तक सीमित है.’’ राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘हम मंत्री पद या सत्ता के भूखे नहीं हैं. फेरबदल राजनीतिक कारणों से आंकड़ों का खेल होता है और हम सही समय पर उचित रुख अपनाएंगे.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल करते हुए चार राज्यमंत्रियों को कैबिनेट पद से नवाजा और चार पूर्व सरकारी अधिकारियों सहित नौ नए चेहरों को राज्यमंत्री बनाया है.

 

आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर किया कटाक्ष-

lalu-1

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू को आमंत्रित तक नहीं किया.

लालू ने आरोप लगाया, ‘‘जेडीयू के कुछ नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नया कुर्ता पायजामा और बंडी सिलवाई थी, लेकिन आमंत्रण ही नहीं मिला.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और शाह का अपने नए सहयोगी और उसके प्रमुख नीतीश कुमार के सामने झुकना असंभव है.’’ पूर्व गृह सचिव और भाजपा के सासंद आर के सिंह को मोदी सरकार में शामिल किये जाने पर लालू ने कहा कि पूर्व नौकरशाह को उनके व्यापक अनुभव के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में लाया जाना चाहिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget