एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने PM के मोर वाले वीडियो पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी 'मोर' प्रचार नहीं, मोर काम कीजिए

23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी सुबह की दिनचर्या की पूरी झलक दिखती है. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो गया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ समय बिताते दिख रहे थे. मोर उनके हाथों से दाना चुग रहे थे. अब कांग्रेस ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए पीएम पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मोदी जी 'मोर' पीआर नहीं, मोर काम कीजिए." मतलब कांग्रेस ने पीएम मोदी को ज्यादा प्रचार करने की बजाय ज्यादा काम की सलाह दी है.

कांग्रेस ने वीडियो में कहा है- "मोदी जी की एक बार फिर अपनी फेवरिट हॉबी 'पीआर एक्टिविटी' के साथ वापसी हुई है. इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत लगातार गिर रहा है. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2020 के अनुसार, 180 देशों में भारत की रैंकिंग 142 है. वहीं ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स रैंकिंग में 160 देशों में भारत का 7वां स्थान है. लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ अपना प्रचार करने में व्यस्त हैं."

राष्ट्रीय पक्षी को दाना खिलाने वाला पीएम का वीडियो वायरल 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी सुबह की दिनचर्या की पूरी झलक दिखती है. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो गया. शेयर करने के तीन घंटे में ही सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही करीब 24 लाख से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके थे.

वीडियो में कई दृश्य दिखें. मसलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास के गार्डन में टहल रहे हैं और आगे-आगे उनके मोर है. मोर नृत्य भी कर रहा है. टहलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक चबूतरे पर बैठकर मोर को दाना खिला रहे हैं. सुबह प्रधानमंत्री कुछ जरूरी कार्य भी निपटा रहे हैं. उनके हाथों में कागज हैं. उस समय भी मोर उनके साथ दिखते हैं. एक जगह दो मोर उनके पास नजर आते हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास में राष्ट्रीय पक्षियों का ग्रुप रहता है. जिन्हें सुबह की सैर के बाद प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से दाना चुगाते हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget