एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन को कांग्रेस ने कहा- खोदा पहाड़, निकली चुहिया

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा "आज भी सरकार और पीएम मोदी स्थिति की गम्भीरता को या तो समझने में असमर्थ हैं या जानबूझकर सुर्खियां बटोरने के चक्कर में अनदेखा कर रहे हैं."

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में तंज कसा तो कांग्रेस ने संबोधन को खोदा पहाड़ निकली चुहिया बताते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दिमाग में बिहार चुनाव है और उनकी प्राथमिकता सुर्खियां बनाना है.

देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले प्रति व्यक्ति मुफ्त पांच किलो अनाज और एक किलो दाल प्रति माह देने की योजना का नवम्बर तक विस्तार करने पर कांग्रेस ने कहा कि यह पिछले तीन महीने से चालू योजना है और अगले पांच महीने के लिए इसे आगे बढ़ाने का एलान करने के लिए देश के नाम संबोधन करने की जरूरत नहीं थी.

पीएम के संबोधन के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री गरीबों को रु. 7500/माह देने का एलान करेंगे. हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री डर निकाल कर डंके की चोट पर चीन को जवाब देंगे. लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया."

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "आज देश को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीद थी, पर एक बार फिर उन्होंने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इतने प्रचार प्रसार के बावजूद नरेंद्र मोदी ने अपने 17 मिनट के लंबे भाषण में मात्र एक प्रशासनिक निर्णय लिया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाया जाएगा. इस योजना के विस्तार का सुझाव कई बार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में दिया." आपको बता दें कि इस बाबत 22 जून को सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर गरीबों को सितंबर तक मुफ्त अनाज देने की मांग की थी.

वहीं, कांग्रेस के मीडिया विभाग के सचिव प्रणव झा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि संकट के समय प्रधानमंत्री के काम यूपीए की मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून आ रहा है. झा ने कहा कि हम अन्न योजना के विस्तार का स्वागत करते हैं, लेकिन गरीबों को कैश चाहिए ताकि वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और अर्थव्यवस्था में तेजी आए. इसलिए हम गरीब परिवारों को 7500/माह देने की मांग कर रहे हैं.

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री के एलान का मतलब यह भी है कि कोरोना का प्रभाव नवंबर तक रहने की आशंका है और चाहे कोई भी आपदा देश में हो या खतरा चीन से हो उनके लिए प्रथम प्राथमिकता बिहार के चुनाव है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "आज भी सरकार और पीएम मोदी स्थिति की गम्भीरता को या तो समझने में असमर्थ हैं या जानबूझकर सुर्खियां बटोरने के चक्कर में अनदेखा कर रहे हैं."

इससे पहले प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले राहुल गांधी ने मांग की थी कि प्रधानमंत्री गरीब परिवारों के लिए 7500/माह देने का एलान करें और बताएं कि हिंदुस्तान की सीमा में घुस आई चीनी सेना को कब और कैसे बाहर निकलेंगे? प्रधानमंत्री के संबोधन में चीन से तनाव का विषय ना होने के कारण बाद में राहुल ने ट्वीट किया, "तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा, मुझे रहज़नों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है."

ये भी पढ़ें:

भारत के 59 ऐप्स बैन करने से चीन की परेशानी बढ़ी, कहा- बेहद चिंतित हैं, पूरी स्थिति पर नज़र है  PM मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने पूछा- देश को बताइए चीनी सेना को हिंदुस्तान से बाहर कब और कैसे करेंगे 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget