एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, मनमोहन, राहुल का नाम, हरियाणा की तरह इस लिस्ट से भी सिद्धू गायब

इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे सीनियर नेताओं का नाम शामिल है. हरियाणा की तरह इस लिस्ट में भी नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने राज्य के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है. दिलचस्प है कि हरियाणा की तरह ही यहां के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है.

वहीं ग्लैमरस चेहरों में शत्रुघ्न सिन्हा और नगमा का नाम शामिल हैं. इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, पृथ्वी राज चव्हाण, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, राजीव सातव, रजनी पाटिल, राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विजय वेदेत्तिवार, मधुकर भावे, नाना पटोले, आरसी कुंतिया, नितिन राउत, मानिकराव ठाकरे, एकनाथ गायकवाड़, सचिन सावंत, हुसैन दलवई, नसीम खान, बसवराज पाटिल, यशोमति ठाकुर, विश्वजीत कदम, अमर राजूरकर, सुष्मिता देव, कुमार केतकर, चारुलता टोकस, उदित राज और नसीम जावेद का नाम शामिल है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सस्पेंस खत्म, बीजेपी 150 तो शिवसेना 124 सीटों पर ही लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र: स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, मनमोहन, राहुल का नाम, हरियाणा की तरह इस लिस्ट से भी सिद्धू गायब

राज्य में कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) मिलकर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस, एनसीपी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की फिर किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया.

कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है. पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं. इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, बीते मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. पार्टी अब तक कुल 141 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget