एक्सप्लोरर

Congress On Nupur Row: कांग्रेस का नुपूर शर्मा पर कड़ा प्रहार, कहा- सापों को बिलों में वापस भेजे पीएम नहीं तो उन्हें भी डस लेंगे

Congress On Prophet Mohammad Matter: पैगंबर मोहम्मद मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि देश को शर्मिंदा किया गया.

Pawan Khera On PM Narendra Modi: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर विवादित बयान पर नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) को भले ही बीजेपी (BJP) ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन इस पर राजनीति (Politics) खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता (Congress Spokesperson) पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा है कि नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के मामले पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और विदेश मंत्री चुप हैं. पन खेड़ा ने कहा कि सरकार देश की उठती आवाजों को दबाती रही और विदेश से जब घुड़की मिली तो कार्रवाई की.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने ही प्रवक्ता को फ्रिंज कह दिया, जबकि ईसी रास्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरे हैं. कल नुपूर और नवीन मुख्यधारा के नेता बनेगे. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज का फ्रिंज कल का नेता है. यहां तक कि गोली मारो का बयान देने वाला नेता आज का मंत्री है.  

जो काम काम पाकिस्तान नहीं कर पाया वो बीजेपी ने कर दिखाया

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारत को अलग थलग करने का काम जो पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों में नहीं कर पाया वो काम आपने आसानी से कर दिया. बीजेपी की गलती के लिए सरकार माफी मांगती घूम रही है. विदेश मंत्रालय का ऑफिस बीजेरी की प्रेस रिलीज भेज रहा है. देश को शर्मिंदा करने का काम किया गया. पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी सांपों को अपने बिलों में वापस भेजिए क्योंकि ये सांप आपको भी डसने वाले हैं.

ट्विटर के जरिए भी पवन खेड़ा ने किया पीएम मोदी पर हमला

दरअसल जब जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने जब पीएम मोदी (PM Modi) पर ट्विटर (Twitter) के जरिए तंज कसा तो इसमें एक और कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) शामिल हो गए और उन्होंने भी पीएम मोदी को घेरने के लिए कुछ कड़वे शब्द का इस्तेमाल किया. जून महीने की शुरुआत में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट किया था कि वेंडेटा के विश्वगुरु ने आज सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस के मुद्दे के साथ एक नया निचला स्तर पार किया. ये पूरी तरह से फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का मामला है, जिसमें न तो मनी फ्लो है और न ही कोई लॉन्ड्रिंग. सत्य की जीत होगी. हम चुप नहीं बैठेंगे! इस ट्वीट पर जवाब देते हुए पवन खेड़ा पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने लिखा कि मुझे यहां स्पेलिंग की एक छोटी सी गलती (Spelling Mistake) नजर आ रही है. क्या यह विषगुरु नहीं होना चाहिए?

ये भी पढ़ें: Congress on PM Modi: विश्वगुरू या विषगुरू... जयराम रमेश के ट्वीट पर कांग्रेस के दूसरे नेता ने PM पर ऐसे किया प्रहार

ये भी पढ़ें: सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को बताया नाग-नागिन, की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget