एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक, इमरजेंसी, लोकसभा नतीजे... PM मोदी पर खूब बरसीं सोनिया गांधी, जानें क्या-क्या कहा?

सोनिया गांधी ने अपने लेख में इमरजेंसी, नीट पेपर लीक, लोकसभा चुनाव नतीजों समेत तमाम मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. सोनिया ने कहा, चुनाव नतीजे पीएम के लिए निजी, राजनीतिक और नैतिक हार का संकेत है.

Sonia Gandhi Attack On PM Modi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. द हिंदू में लिखे अपने लेख में सोनिया गांधी ने NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कहा, परीक्षा पर चर्चा करने वाले पीएम पेपर लीक पर चुप्पी साधे हुए हैं. इस परीक्षा ने देश भर के तमाम परिवारों को तबाह कर रखा है.

सोनिया गांधी ने लोकसभा में इमरजेंसी पर मोदी सरकार के प्रस्ताव को लेकर भी जवाब दिया. सोनिया ने कहा, 1977 के चुनाव में लोगों ने इमरजेंसी पर अपना फैसला सुना दिया, जिसे बेझिझक स्वीकार किया गया. लेकिन तीन सालों के भीतर कांग्रेस को इतना बड़ा बहुमत मिला, जिसे पीएम मोदी की पार्टी (बीजेपी) अब तक हासिल नहीं कर पाई.

पीएम मोदी ने जनादेश नहीं समझा- सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा, चुनाव नतीजे पीएम मोदी के लिए निजी, राजनीतिक और नैतिक हार का संकेत है. जनादेश ने नफरत और विभाजनकारी राजनीति को खारिज किया है. लेकिन पीएम का व्यवहार ऐसा है जैसे कुछ बदला ही ना हो! वो आम सहमति का उपदेश देते हैं लेकिन टकराव को बढ़ावा देते हैं. लगता ही नहीं कि उन्होंने जनादेश को समझा है. 

सोनिया ने कहा, "डिप्टी स्पीकर पद को लेकर विपक्ष की मांग को मंजूर नहीं किया गया. पीएम, उनकी पपार्टी  द्वारा इमरजेंसी को खोद कर निकाला गया. इसमें स्पीकर भी शामिल थे, जिस पद को तटस्थता के लिए जाना जाता है. इन सब से आपसी सम्मान और एकसाथ की एक नई शुरुआत की उम्मीदें धुल गई हैं."

चुनाव प्रचार में पीएम ने मर्यादा को नजरंदाज किया- सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी मर्यादा और जिम्मेदारी को नजरंदाज कर सांप्रदायिक झूठी बातें फैलाई.उनके शब्दों ने सामाजिक तानेबाने को काफी नुकसान पहुंचाया है.

जब संसद में अखिलेश ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को सोनिया गांधी से मिलवाया, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget