एक्सप्लोरर

राजस्थान निकाय उपचुनाव: बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने जिला परिषद की चारों सीटें जीतीं

राजस्थान के स्थानीय निकाय उप चुनाव 19 जिलों के 27 पंचायत समितियों, 12 जिलों की 14 नगरपालिकाओं और चार जिला परिषदों में बीते 17 दिसंबर को मतदान हुआ था.

जयपुर: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी ने मंगलवार को राजस्थान के स्थानीय निकाय उपचुनाव में जिला परिषद की सभी चार सीटों पर कब्जा कर लिया. स्थानीय निकायों के परिणामों में कांग्रेस ने सभी चार जिला परिषद की सीटों,  27 में से 16 पंचायत समितियों और छह नगर पालिकाओं की सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, सत्तारूढ बीजेपी 10 पंचायत समिति और सात नगरपालिका सीटों पर जीत दर्ज कर सकी.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चार जिला परिषदों में से सत्ताधारी बीजेपी के पास पिछले चुनाव में एक सीट थी, जो इस बार कांग्रेस की झोली में चली गई. स्थानीय निकाय उप चुनाव 19 जिलों के 27 पंचायत समितियों, 12 जिलों की 14 नगरपालिकाओं और चार जिला परिषदों में बीते 17 दिसंबर को मतदान हुआ था.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने स्थानीय निकाय उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निकाय उपचुनावों के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब बीजेपी की राजस्थान में उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले चार सालों में जनता की भावनाओं को सामने लाती रही जिससे आम जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में होने वाले आगामी अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों ओर मांडलगढ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी जनता कांग्रेस को जीत दिलाएगी.

स्थानीय निकाय चुनाव के नगरपालिका परिणाम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह के गढ़ माने जाने वाले बारां जिले के दो वार्ड पर सत्ताधारी बीजेपी को मिली हार पार्टी के लिए एक झटका है. वहीं, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय परिणाम पार्टी के लिये अच्छे रहे और कई ऐसी सीटें है जो विपक्ष कांग्रेस के पास थी और बीजेपी ने छीन ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख की 23 अनमोल धरोहरें संरक्षित घोषित, प्रशासन का बड़ा ऐलान
लद्दाख की 23 अनमोल धरोहरें संरक्षित घोषित, प्रशासन का बड़ा ऐलान
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget