एक्सप्लोरर

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दिया राम मंदिर के लिए चंदा तो केरल के मुख्यमंत्री ने घेरा, कहा- RSS का साथ दे रही पार्टी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते अब तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा इकट्ठा हो चुका है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर चंदा दिया है.

तिरुवनंतपुरम: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में अब कांग्रेस घिरती नजर आ रही है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस आरएसएस का सहयोग कर रही है.

पिनराई विजयन ने कहा, "कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंतर कम हो रहा है. पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया. फिर केरल में कांग्रेस के एक विधायक ने भी यही किया. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि उनका ये कदम आरएसएस का सहयोग करने जैसा है."

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए दान किए इतने लाख राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के नाम एक लाख 11 हजार 111 रुपये दान किए हैं. दिग्विजय सिंह ने मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा था, ‘‘अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सभी ने स्वागत किया है किन्तु मंदिर निर्माण के लिए न्यास का जो गठन किया गया है उसमें सनातन धर्म के प्रमुख शंकराचार्यों में से किसी एक को भी सम्मिलित नहीं किये जाने पर मुझे एतराज रहा है. फिर भी मैं चाहूंगा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण यथाशीघ्र हो.’’

राम मंदिर निर्माण के लिए एक हजार करोड़ से अधिक एकत्र अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते चंदा एकत्र करने के लिए पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा हो चुकी है. मंदिर निर्माण का कामकाज देखने वाले न्यास के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर चंदा दिया है.

उन्होंने कहा कि तीन बैंकों में न्यास के खातों में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो चुकी है. विश्व हिंदू परिषद के लगभग डेढ़ लाख कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं. राम मंदिर न्यास ने इस कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोले हैं.

ये भी पढ़ें- राजनीतिक संकट के बीच आज पुदुच्चेरी के दौरे पर राहुल गांधी, अल्पमत में है नारायणसामी सरकार

टूलकिट कांड में सातवां नाम आया सामने, धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget