एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज से ठाकरे की सरकार: शाम 6 बजे शपथ लेंगे उद्धव, तीनों दलों से 2-2 मंत्री भी बनेंगे

बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अहमद पटेल, संजय राउत सहित अन्य नेता शामिल हुए. खास बात ये रही कि अजित पवार भी इस बैठक का हिस्सा रहे. आज उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे साथ ही हर दल के दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथग्रहण समारोह शाम करीब 6 बजे शुरू होगा. शपथग्रहण समारोह में तीनों दलों शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस से दो-दो नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. बड़ी बात यह है कि राज्य में सिर्फ एक उप मुख्यमंत्री होगा और वो एनसीपी से होगा. सरकार गठन को लेकर बैठक के बाद वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बैठक में तीनों दलों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि इस बैठक में मंत्रियों के नाम पर भी चर्चा हुई. गुरुवार को उद्धव ठाकरे के साथ ही हर दल के दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य में एक ही उपमुख्यमंत्री होगा और वह एनसीपी का होगा. वहीं विधानसभा का स्पीकर कांग्रेस से होगा. तीन दिसंबर तक पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा. सूत्रों के मुताबिक बुधवार की बैठक में अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा हुई. एनसीपी नेता जयंत पाटिल का नाम भी आगे है. अंतिम फैसला शरद पवार लेंगे.

सोनिया गांधी से मिलकर आदित्य ठाकरे ने दिया न्योता

उधर मुंबई में जारी बैठक के बीच आदित्य ठाकरे दिल्ली आए. पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें शपथग्रहण में आने का न्योता दिया. आदित्य ठाकरे ने कहा कि वे सबकी शुभकामनाएं लेने आए हैं. सोनिया गांधी के यहां से निकल कर वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यहां पहुंचे.

महाराष्ट्र में आज से ठाकरे की सरकार: शाम 6 बजे शपथ लेंगे उद्धव, तीनों दलों से 2-2 मंत्री भी बनेंगे

शिवसेना को मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री पद- सूत्र

उधर सूत्रों ने कहा कि नई सरकार में शिवेसना को मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री पद मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक उप मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रीपद दिये जा सकते हैं. महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. 288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती. मौजूदा विधानसभा में शिवसेना के 56, एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं.

गौरतलब है कि मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस की सरकार करीब 80 घंटों के भीतर गिर गई. अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ ही देर बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि अब उनके पास आंकड़ें नहीं है. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सर्वसम्मति से उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget