एक्सप्लोरर

दल-बदल मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग, EC ने गुजरात सरकार से मांगी रिपोर्ट

कांग्रेस नेताओं की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि समिति को निर्देश दिया जाए कि वह उन सभी विधायकों से मिलकर बीजेपी की ओर से प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर धन और पद की पेशकश के बारे में पूछे, ताकि आरोपों को सही तरीके से दर्ज किया जा सके और कानून के तहत कार्रवाई के लिए इसे ठोस रूप दिया जा सके.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने चुनाव आयोग में अर्जी दाखिल कर मांग की है कि गुजरात में तीन राज्यसभा सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाए. इसके अलावा कांग्रेस ने ये भी मांग की है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी बीजेपी की ओर से सत्ता और अधिकारों के कथित दुरूपयोग की उच्च-स्तरीय जांच भी कराए.

इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस के इस आरोप पर गुजरात सरकार से रिपोर्ट मांगी है कि राज्यसभा चुनावों से पहले बीजेपी उसके विधायकों का दलबदल करा रही है. आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात के मुख्य सचिव से कहा गया है कि वह इस बाबत 31 जुलाई की शाम पांच बजे तक अपनी रिपोर्ट दें.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की ओर से (आयोग को) दिए गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर रिपोर्ट मांगी गई है.’’ इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती से मिला और बीजेपी की ओर से किए जा रहे कथित चुनावी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए उच्च-स्तरीय समिति के गठन की मांग की.

पार्टी ने यह मांग भी की कि इस मामले की रिपोर्ट एक तय समयसीमा में आनी चाहिए. उन्होंने राज्यसभा चुनावों के नतीजे प्रभावित करने के लिए गुजरात की बीजेपी सरकार की ओर से धनबल और बाहुबल के कथित इस्तेमाल के खिलाफ भी एक ज्ञापन दिया.

ज्ञापन में मांग की गई, ‘‘कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कराने के मकसद से धनबल, बाहुबल और सरकारी मशीनरी के धड़ल्ले से किए जा रहे दुरूपयोग की जांच के लिए हम स्वतंत्र लोगों या अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय समिति के गठन की मांग करते हैं.’’

कांग्रेस नेताओं की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि समिति को निर्देश दिया जाए कि वह उन सभी विधायकों से मिलकर बीजेपी की ओर से प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर धन और पद की पेशकश के बारे में पूछे, ताकि आरोपों को सही तरीके से दर्ज किया जा सके और कानून के तहत कार्रवाई के लिए इसे ठोस रूप दिया जा सके. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और पार्टी के उप-नेता आनंद शर्मा, विवेक के तनखा, अभिषेक मनु सिंघवी और मनीष तिवारी शामिल थे.

आजाद ने कहा कि केंद्र और गुजरात की सरकार राज्य में राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों का दलबदल करा रही हैं और उन्हें टिकट एवं धन का लालच दिया जा रहा है और धमकाया जा रहा है और पुलिस-प्रशासन को दलबदल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने चुनाव आयोग से अफसोस जाहिर किया कि ऐसी घटनाएं एक ऐसे राज्य में हो रही हैं जहां से प्रधानमंत्री आते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण चीज है कि सत्ताधारी पार्टी विपक्षी विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है. हम अपने विधायकों को कर्नाटक ले गए हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget