एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका समेत तमाम बड़े नेता मौजूद

Ptotest Against Agnipath: अग्निपथ योजना पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. आज कांग्रेस ने इस योजना के खिलाफ जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर विरोध जताया. इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता यहां इकट्ठा हुए.

Congress Satyagrah: जब से भारत सरकार (Indian Government) ने अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) को लॉन्च किया है तब से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protest) जारी है. देश में हिंसा भरा विरोध देखने को मिल रहा है तो वहीं राजनीति (Politics) भी जमकर हो रही है. आज कांग्रेस (Congress) ने जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर इस योजना के खिलाफ सत्याग्रह (Satyagrah) कर विरोध जताया है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता (Congress Politicians) इस सत्याग्रह में शामिल हुए हैं. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने सत्याग्रह करने का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि अग्निपथ योजना ने देश के युवाओं (Country Youth) को सड़कों पर उतार दिया है. पार्टी ने कहा कि एक जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी इन युवाओं के साथ खड़ी हो.

अग्निपथ योजना के खिलाफ जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश जल रहा है और प्रधानमंत्री ने योजना की तारीफ करने में अपनी पीआर टीम लगा दी है. सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए. राहुल गांधी पर अमित मालवीय के हमले पर इमरान ने कहा कि यह खुद ही गलती छिपाने में लगे हैं. योजना का नाम अग्नि पर क्यों रखा गया? प्रधानमंत्री को आगे आ कर जवाब देना चाहिए.

कांग्रेस डिक्टेटोरियल पार्टी नहीं

वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि सत्याग्रह के मायने नहीं बदलते हैं. जब भी आप सत्य के लिए खड़े होंगे, सच्चे मन से करेंगे वो सत्याग्रह कहलाएगा. सत्याग्रह लोकतंत्र से जुड़ा है. सत्यमेव जयते! तो वहीं उन्होंने मनीष तिवारी के अग्निपथ योजना को समर्थन पर सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अच्छी बात है, ऐसा नहीं होता तो आप कहेंगे डिक्टेटोरियल है पार्टी. अमित मालवीय के आरोप पर सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अमित मालवीय को बुला लीजिए देखिए यहां हिंसा हो रही है? सत्याग्रह से डरना नहीं चाहिए. इसके अलावा खुर्शीद ने झारखंड के विधायक "देश होगा खून से लथपथ" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ये उनकी भाषा है, मेरी भाषा के बारे में मुझसे पूछिए मैं उनके बयान पर कमेंट नही कर सकता.

योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि बड़ा मुश्किल समय है  सरकार ने ये सोच लिया है न किसी की सुनेंगे ना देखेंगे बस लोगों पर थोप देंगे. हिंसा किसी चीज का जवाब नही, शांति की अपील है लेकिन लोगों के मन में जो आक्रोश है वो सरकार को सोचना होगा. सिर्फ नौकरी, पेशन और तमगे के लिए लोग फौज में नहीं जाते हैं. प्रधानमंत्री के लिए 8 हजार करोड़ के जहाज न लेते, सेंट्रल विस्टा न बनाते तो पेंशन योजना का बजट का कम होता. अग्निपथ योजना बनाने के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं. ये प्रमाण है कि इस योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया.

देश के युवाओं के सपनों को जलाकर खाक कर दिया

कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद (Rajyasabha MP) शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने कहा कि काला धन (Black Money) बोला था वापस लाएंगे, इन लोगों का काला धन और बढ़ गया. इस देश के युवा (Youth) ये सोचकर मेहनत कर रहा था कि उझे परमानेंट नौकरी (Permanent Job) मिलेगी, फौज (Army) में देश की सेवा करेगा लेकिन सरकार (Government) ने उनके सपनों को जला कर ख़ाक कर दिया. अग्निपथ (Agnipath) की अच्छाइयां गिना रहे हैं अमित शाह (Amit Shah), भाई शाह जी मैं भी गुजरात (Gujarat) से आता हूं. जय शाह (Jay Shah) को बोल दो अग्निपथ की नौकरी ले ले, बीसीसीआई (BCCI) का पद छोड़ कर युवा समझ जाएगा बहुत अच्छी योजना है. ये सरासर अन्याय (Injustice) है, देश के युवा के साथ खिलवाड़ है.

ये भी पढ़ें: Agnipath Row: 'अग्निपथ' पर बवाल के बीच प्रगति मैदान से बोले PM मोदी - नए काम करने पर झेलनी पड़ती है मुसीबत

ये भी पढ़ें: Agnipath Protests: अग्निपथ पर मंथन जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी अहम बैठक, तीनों सेनाओं की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget