एक्सप्लोरर

सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- 'ये देश के सैनिकों का अपमान'

सैम पित्रोदा के 'पाकिस्तान घर जैसा लगता है' बयान को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने तीखा हमला बोला और कहा कि सैम पित्रोदा से यह कहलवाया जा रहा है. यह हमारे सैनिकों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है.

भारतीय जनता पार्टी ने सैम पित्रोदा की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा और इसे सशस्त्र बलों का अपमान बताया. दरअसल सैम पित्रोदा ने अपने एक कथन में कहा, 'पाकिस्तान घर जैसा लगता है.'

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे 'राष्ट्र-विरोधी' बताया और आरोप लगाया कि पित्रोदा ने सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा कहा है. उन्होंने कहा, 'क्या कोई देशभक्त कभी कह सकता है कि आतंकी देश पाकिस्तान उनके लिए घर जैसा है? लेकिन राहुल गांधी के एक करीबी सहयोगी, जो गांधी परिवार की रणनीति तय करते हैं, जिनका गांधी परिवार के साथ 30 साल पुराना रिश्ता है, कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान घर जैसा लगता है.'

'सैनिकों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान'

आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व सैम पित्रोदा से यह कहलवा रहा है. यह हमारे सैनिकों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है. अगर यह बयान राष्ट्र-विरोधी नहीं है तो क्या है? आईएसआई एजेंट शाहिद अफरीदी ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी को अपना आदर्श बताया था और अब राहुल के करीबी सहयोगी का कहना है कि पाकिस्तान उनके लिए घर जैसा है.' 

प्रदीप भंडारी ने कहा, 'कुछ समय पहले, राहुल गांधी ने कहा था कि वह भारतीय राज्य से लड़ना चाहते हैं. वे पाकिस्तान को अपना घर कहते हैं और भारत की संप्रभुता का अपमान करते हैं.'

सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू के दौरान पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंधों को लेकर जोर देते हुए कहा कि भारत को अपने पड़ोसियों को प्राथमिकता देनी चाहिए. साथ ही हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्हें समर्थन और सहयोग देना चाहिए. मेरे हिसाब से विदेश नीति से पहले पड़ोस पर ध्यान देना चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा, 'क्या हम वाकई अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार ला सकते हैं? वे सभी छोटे देश हैं और उन्हें मदद की जरूरत है. वे सभी कठिन दौर से गुजर रहे हैं और हमें लड़ने की कोई जरूरत नहीं है. जाहिर है कि हिंसा और आतंकवाद की समस्या है, ये सब तो है, लेकिन आखिरकार उस पड़ोस में एक ही जीन पूल है. मैं पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल गया हूं. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी देश में हूं.'

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोप के बाद कांग्रेस का मोर्चा तेज, प्रियंका गांधी ने चलाया 'हस्ताक्षर अभियान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget