एक्सप्लोरर

Chintan Shivir: ‘हिंदुत्व’ की काट के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव', पार्टी में अल्पसंख्यक समेत इन वर्गों को आरक्षण का वादा

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस अपने संगठन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने जा रही है.

Congress Chintan Shivir:  बीजेपी के "हिंदुत्व" की काट के लिए कांग्रेस समाजिक न्याय को लेकर बड़ा दांव चलने जा रही है. कांग्रेस अपने संगठन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने जा रही है. सीडब्ल्यूसी की मुहर के बाद उदयपुर चिंतन शिविर में इसका आधिकारिक एलान किया जाएगा. इसके साथ ही कांग्रेस निजी क्षेत्र में आरक्षण, संसद और विधानसभाओं में ओबीसी आरक्षण और महिला आरक्षण में जाति आधारित कोटा की मांग करने जा रही है. कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना की मांग भी की है.

उदयपुर चिंतन शिविर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चर्चा के बाद कांग्रेस नेताओं ने संगठन में बड़े बदलाव के प्रस्ताव का एलान किया. कांग्रेस नेता के. राजू ने कहा कि सभी कांग्रेस कमिटियों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मौजूदा 20% आरक्षण को बढ़ा कर 50% आरक्षण किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है.

सभी को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा
संगठन में आरक्षण का स्वरूप क्या होगा इस सवाल पर सामजिक न्याय कमिटी के प्रमुख सलमान खुर्शीद ने कहा कि सभी को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. कांग्रेस वर्किंग कमिटी में मुहर लगने के बाद बाकी बातें तय कर ली जाएंगी. कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सामाजिक न्याय सलाहकार परिषद गठित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है.

महिला आरक्षण पर बदला कांग्रेस रुख
महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपने स्टैंड में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस ने कोटे के अंदर जातिगत कोटा की मांग की है. यूपीए सरकार के समय कांग्रेस महिला आरक्षण के अंदर कोटा के लिए तैयार नहीं थी. इसी वजह से कई क्षेत्रीय दलों के विरोध के कारण महिला आरक्षण बिल संसद से पारित नहीं हो पाया. कांग्रेस के रुख में आए बदलाव पर कुमारी शैलजा ने कहा अब इसका समय आ गया है.

संगठन में पचास फीसदी आरक्षण, निजी क्षेत्र में नौकरियों में आरक्षण, संसद और विधानसभा में ओबीसी आरक्षण और जाति आधारित जनगणना की मांग कर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगले लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी की हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की राजनीति को समाजिक न्याय के जरिए टक्कर देने जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस चिंतन शिविर में प्रस्ताव - चुनावों के दौरान धार्मिक स्थलों में ना जाएं पार्टी के बड़े नेता

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा बोले- 'एक महीने में राहुल गांधी को कर दूंगा ट्रेंड'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget